लाइव न्यूज़ :

पीएमएलए : सरनाइक के ‘सहयोगी’ चंदोले की जमानत याचिका खारिज

By भाषा | Updated: January 16, 2021 18:35 IST

Open in App

मुंबई, 16 जनवरी मुंबई में पीएमएलए की विशेष अदालत ने शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक के कथित सहयोगी अमित चंदोले की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज धनशोधन मामले में जमानत याचिका शनिवार को खारिज कर दी।

चंदोले को पिछले वर्ष नवंबर में धनशोधन निवारण अधिनियम के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मामला सुरक्षा एवं अन्य सेवाएं प्रदान करने वाली एक कंपनी से जुड़ा हुआ है।

उनकी जमानत याचिका को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश ए. ए. नंदगांवकर ने खारिज किया। हालांकि विस्तृत आदेश अभी उपलब्ध नहीं हुआ है।

ईडी ने कहा है कि वह चंदोले, सरनाइक, सुरक्षा सेवा प्रदान करने वाली कंपनी टॉप्स ग्रुप और इसके प्रवर्तक राहुल नंदा के कथित संदिग्ध लेन-देन की जांच कर रही है। इन सभी ने आरोपों से इंकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू