लाइव न्यूज़ :

31 मई तक बैंक खाते में रखने होंगे 342 रुपये, जान लें ये महत्वपूर्ण बातें नहीं तो उठाना होगा लाखों का नुकसान

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 20, 2021 11:59 IST

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठाने वाले लोगों को 31 मई तक प्रीमियम की राशि अपने बैंक खाते में रखनी होगी ।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठाते हैं तो 31 मई तक खाते में 342 रुपए होने चाहिए अगर खाते में राशि नहीं रही तो आपको इंश्योरेंस रद्द हो जाएगा बैंक यह राशि खाताधारकों को खाते से ऑटो डेबिट की मदद से जमा करेगी

मुंबई :  कोरोना काल में लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस जैसी योजनाओं का महत्व समझ में आया है । लोगों की जरूरतों का ध्यान में रखते हुए सरकार भी कई तरह की योजनाएं उपलब्ध कराती है ताकि लोग गंभीर बीमारियों से अपने परिवार और अपने आप को सुरक्षित रख सके लेकिन अगर आप इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हैं तो आपके लिए एक बात जान लेना बेहद जरूरी है  ।

अगर आप भी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठाते हैं तो यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है । ऐसा इसलिए क्योंकि आगे भी इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आपको 31 मई तक अपने बैंक खाते में 342 रुपए रखने होंगे । 

अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आप को भारी नुकसान हो सकता है । केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत लोगों को इंश्योरेंस की सुविधा मिलती है लेकिन 31 मई तक आपने अपने बैंक खाते में बतौर किस्त 342 रुपए नहीं रखे हैं तो आपके इंश्योरेंस रद्द हो जाएगा । इन योजनाओं के प्रीमियम की राशि खाताधारकों की बचत खाते से बैंक द्वारा ऑटो डेबिट सुविधा की मदद से जमा हो जाती है।

आपको बता दें कि सरकार ने लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना की शुरुआत की थी । इस योजना की शुरुआत 9 मई 2015 को सामाजिक कल्याण योजना के रूप में हुई थी । इसके तहत व्यक्ति को एक बार में 2 लाख रुपए तक की राशि का कवर दिया जाता है ।

इसका सालाना प्रीमियम 330 रुपए  है और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का सालाना प्रीमियम 12 रुपए दोनों के मिलाकर  आपके खाते में 342 रुपए  जरूर होने चाहिए । 

टॅग्स :बीमाएलआईसीजीवन बीमा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos