लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के भाषणों को ट्रैक करने के लिए बनाया गया 'पीएम स्पीच ट्रैकर, मंत्रालयों को दी गई ट्रेनिंग

By विशाल कुमार | Updated: May 2, 2022 08:29 IST

13 दिसंबर को 'ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन पीएम स्पीच ट्रैकर' शीर्षक वाला एक ईमेल केंद्रीय गृह मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, विमानन, कृषि वाणिज्य, पर्यटन मंत्रालय के सचिवों और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को भेजा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनीति आयोग ने 15 दिसंबर, 2021 को कई मंत्रालयों के लिए एक ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया था।इसमें डैशबोर्ड या ट्रैकर को अपडेट करने और उसकी अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई थी।इस अभ्यास का उद्देश्य प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए भाषणों की ट्रेनिंग अधिकारियों द्वारा निगरानी रखने से है।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार में मंत्रालयों और विभागों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों को ट्रैक करने के लिए कहा गया है और इसके लिए उन्हें लगातार एक डैशबोर्ड 'पीएम स्पीच ट्रैकर' को अपडेट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें हाल ही में डैशबोर्ड के कामकाज और अपडेशन प्रक्रियाओं के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया था।

मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए भाषणों की ट्रेनिंग अधिकारियों द्वारा निगरानी रखने से है।

अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि इसका उद्देश्य संदेश देने के अलावा सोशल मीडिया और अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म पर भाषणों का प्रभाव जानने और उन भाषणों के माध्यम से बनने वाली धारणाओं पर नजर रखना है।

जानकारी के अनुसार, नीति आयोग ने 15 दिसंबर, 2021 को कई मंत्रालयों के लिए एक ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें डैशबोर्ड या ट्रैकर को अपडेट करने और उसकी अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई थी।

13 दिसंबर को 'ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन पीएम स्पीच ट्रैकर' शीर्षक वाला एक ईमेल केंद्रीय गृह मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, विमानन, कृषि वाणिज्य, पर्यटन मंत्रालय के सचिवों और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को भेजा गया था।

13 दिसंबर को 'ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन पीएम स्पीच ट्रैकर' शीर्षक वाला एक ईमेल केंद्रीय गृह मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, विमानन, कृषि वाणिज्य, पर्यटन मंत्रालय के सचिवों और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को भेजा गया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनीति आयोगगृह मंत्रालयRailwaysMinistry
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?