लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकों की किल्लत खत्म करें प्रधानमंत्री: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: June 27, 2021 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोविड-19 टीकों की किल्लत खत्म करनी चाहिये और इस महत्वपूर्ण मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिये बहाने नहीं बनाने चाहिये। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के लिये टीके उपलब्ध होने चाहिये।

गांधी ने प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो संबोधन ''मन की बात'' के प्रसारण के बाद यह बात कही, जिसमें मोदी ने टीके को लेकर हिचकिचाहट खत्म करने की बात कही है।

कांग्रेस नेता ने 'मन की बात' हैशटैग इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, ''काम की बात सिर्फ़ एक- वैक्सीन की कमी ख़त्म करो! बाक़ी सब ध्यान भटकाने के बहाने हैं।''

उन्होंने लिखा, ''बस हर देशवासी तक वैक्सीन पहुँचा दो, फिर चाहे मन की बात भी सुना दो!''

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए उनपर कोविड-19 टीकों के बारे ''गलतफहमी, असमंजस और झूठ'' फैलाने का आरोप लगाया, जिसके चलते कई लोग खुराक लेने से इनकार कर रहे हैं और ''उनकी जान खतरे में पड़ रही'' है।

उन्होंने ट्वीट किया, ''राहुल बाबा शर्म करो, वैक्सीन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नहीं, तो क्या आप लगवा रहे हैं? प्रधानमंत्री जी देश के सभी नागरिकों को मुफ्त में वैक्सीन लगवा रहे हैं और आप केवल भ्रम फैला रहे हो! आपने भ्रम फैलाया, झूठ बोला जिसके कारण कई लोगों ने वैक्सीन लगवाने से इनकार किया।''

मोदी ने रविवार को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के डुलारिया गांव के निवासियों को संबोधित करते हुए लोगों से कोरोना वायरस रोधी टीकों के बारे में चिंताएं त्यागने का अनुरोध किया।

चौहान ने ट्वीट किया, ''प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज बैतूल ज़िले के गाँव डुलारिया में ग्रामवासियों से बात की जो भ्रम के कारण वैक्सीन नहीं लगवा रहे थे। उन्हें सरल शब्दों में समझाया और वहाँ गाँव वालों ने वैक्सीन लगवाना शुरू कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित