लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा चूकः कोई खरोच आई, गोली लगी या किसी ने पत्थर मारा; प्रधानमंत्री मोदी पर पंजाब सीएम ने जमकर साधा निशाना, वीडियो वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: January 8, 2022 09:27 IST

टांडा में गुरुवार को रैली को संबोधित करते हुए चन्नी ने तंज कसते हुए कहा कि पूरे देश में झूठ फैलाया जा रहा है कि पीएम की सुरक्षा में कोई चूक हुई थी। क्या पीएम मोदी पर किसी ने गोली चलाई?

Open in App
ठळक मुद्देचन्नी ने नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को खतरा को नौटंकी करार दिया एक रैली में पंजाब सीएम चन्नी ने कहा कि क्या पीएम मोदी पर किसी ने पत्थर फेंका

टांडाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान ‘‘सुरक्षा चूक’’ को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बीजेपी की आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने पंजाब सरकार को बर्खास्त करने तक की मांग कर डाली है। इस बीच चन्नी ने एक रैली में इस मुद्दो को उठाते हुए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। 

टांडा में गुरुवार को रैली को संबोधित करते हुए चन्नी ने तंज कसते हुए कहा कि पूरे देश में झूठ फैलाया जा रहा है कि पीएम की सुरक्षा में कोई चूक हुई थी। वीडियो मे वे कहते हैं, "तुझे क्या किसी ने पत्थर मार दिया....कोई खरोंच आई...कोई गोली लगी या....किसी ने तेरे खिलाफ नारे लगाए...जो पूरे देश में ये फैलाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की जान को खतरा हो गया।" 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नरेंद्र मोदी की ‘‘जान को खतरे की नौटंकी’’ का उद्देश्य राज्य में ‘‘लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार को गिराने" का है। चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के एक सम्मानित नेता हैं, लेकिन उनके कद के नेता को इस तरह की ‘‘घटिया नौटंकी’’ में शामिल होना शोभा नहीं देता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर प्रदर्शनकारी एक किलोमीटर से अधिक दूर थे तो प्रधानमंत्री की जान को खतरा कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि जहां मोदी का काफिला रुका, वहां एक नारा भी नहीं लगा, तो उनकी जान को खतरा कैसे हो सकता था। चन्नी ने कहा कि पंजाबियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है और वे कभी भी प्रधानमंत्री के जीवन तथा सुरक्षा के लिए कोई खतरा पैदा नहीं कर सकते।

चन्नी यहां न्यू अनाज मंडी में 18 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। चन्नी ने यहां दसूया में एक अन्य सभा को भी संबोधित किया जहां उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार को भाजपा की रैली की "विफलता" इस तथ्य का प्रतिबिंब थी कि बुद्धिमान पंजाबियों ने पार्टी के "विभाजनकारी" एजेंडे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

टॅग्स :Charanjit Singh ChanniपंजाबPunjabकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष