लाइव न्यूज़ :

एक राष्ट्र, एक चुनाव के मुद्दे पर पीएम मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, कांग्रेस कर सकती है विरोध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2019 08:26 IST

कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के विषय पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में अपने रूख को लेकर आज सुबह फैसला करेंगे. कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के घटक दलों की बैठक हुई, हालांकि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के विषय पर कोई फैसला नहीं हुआ.

Open in App
ठळक मुद्देएक राष्ट्र, एक चुनाव मोदी सरकार का पहले से ही एजेंडा रहा है.'वन नेशन, वन इलेक्शन' मुद्दे बुलाई बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

पीएम मोदी ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इसमें वह सभा पार्टियों से एक राष्ट्र एक चुनाव पर चर्चा करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी 20 जून को लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों से चर्चा करेंगे. मोदी सरकार का यह पहले से ही एजेंडा रहा है.अब इस मुद्दे पर अमल करने के लिए पीएम मोदी ने यह बैठक बुलाई है.

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर आज निर्णय लेंगे कांग्रेस और सहयोगी दल

कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के विषय पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में अपने रूख को लेकर आज सुबह फैसला करेंगे. कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के घटक दलों की बैठक हुई, हालांकि 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के विषय पर कोई फैसला नहीं हुआ.

बैठक के बाद इस बारे में पूछे जाने पर सोनिया गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ''आप को इस पर कल बताया जाएगा.''सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस और सहयोगी दल बुधवार सुबह संसद भवन में मुलाकात बैठक करेंगे जिसमें यह फैसला होगा कि प्रधानमंत्री की ओर से बुलाई गई बैठक में उनका क्या रुख रहेगा. वैसे, कांग्रेस एवं कई विपक्षी दल एक साथ चुनाव के विचार का अतीत में विरोध करते रहे हैं. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर चर्चा के लिए बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'एक देश एक चुनाव' के मुद्दे पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगी। ममता ने केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी को चिठ्ठी लिखकर इस बात की सूचना दी है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील