लाइव न्यूज़ :

अयोध्या राम जन्मभूमि: पारंपरिक धोती और सुनहरे रंग का कुर्ता पहन पीएम नरेंद्र मोदी हुए अयोध्या के लिए रवाना

By प्रिया कुमारी | Updated: August 5, 2020 12:20 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने सुनहरे रंग का कुर्ता और पीली धोती पहनी है। पारंपरिक वेशभूषा में पीएम मोदी थोड़ी ही देर में अयोध्या पहुंचेगें।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में जोर-शोर से चल रही तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर भूमि पूजन करेंगे। पीएम मोदी सुनहरा कुर्ता और धोती पहन भूमि पूजन के लिए रवाना हो चुके हैं।

अयोध्या में जोर-शोर से चल रही तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीराम मंदिर भूमि पूजन करेंगे। पीएम दिल्ली से लखनऊ के लिए निकल चुके हैं। इसके बाद एक विशेष चॉपर से वे अयोध्या में लैंड करेंगे। पीएम वैसे तो कुरता पायजामा ही पहनते हैं लेकिन आज का दिन बेहद खास है इसलिए उन्होंने सुनहरा कुर्ता और धोती पहना है। पूरे पारंपरिक वेशभूषा में पीएम मोदी भूमि पूजन के लिए रवाना हो चुके हैं। जिसकी तस्वीरें सामने आई है।

मंदिर के परिसर को पवित्र किया गया है, परंपरा के अनुसार, पीएम मोदी अयोध्या पहुंचने पर 10 वीं शताब्दी के हनुमान गढ़ी मंदिर जाएंगे। उसके बाद वह राम जन्मभूमि स्थल पर राम लल्ला को प्रार्थना करेंगे, रामलला की आधारशिला रखने के लिए आगे बढ़ेंगे। साढ़े 11 बजे पीएम मोदी अयोध्या पहुंचकर साढ़े 12 बजे भूमि पूजन में शामिल होंगे।

पीएम आज अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। राम मंदिर की नींव चांदी के फावड़े और चांदी की कन्नी सी डाली जाएगी। इससे पहले पीएम मोदी 29 साल पहले अयोध्या गए थे, जब उनसे पूछा गया था कि अब दोबारा कब आना होगा? तब पीएम मोदी ने जवाब दिया था कि मंदिर बनने के बाद वह यहां आएंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअयोध्याराम जन्मभूमिराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष