लाइव न्यूज़ :

जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर पीएम मोदी, देखिए शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2025 09:30 IST

जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन और प्रधानमंत्री जाफर हसन के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे और क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला से भी मुलाकात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइथियोपिया की अपनी पहली यात्रा में प्रधानमंत्री संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।विकासशील, कम विकसित अथवा अल्प विकसित के रूप में जाना जाता है।हमारी साझेदारी को मजबूत करने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर रवाना हुए। इन देशों के भारत के साथ सभ्यतागत संबंध और असाधारण द्विपक्षीय संबंध हैं। प्रधानमंत्री ने प्रस्थान से पहले एक बयान में कहा, ‘‘सबसे पहले, मैं महामहिम राजा अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन के निमंत्रण पर जॉर्डन की यात्रा करूंगा। यह ऐतिहासिक यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है।’’ मोदी जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन और प्रधानमंत्री जाफर हसन के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे और क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला से भी मुलाकात करेंगे।

इथियोपिया की अपनी पहली यात्रा में प्रधानमंत्री संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे और ‘‘लोकतंत्र की जननी’’ के रूप में भारत की यात्रा और भारत-इथियोपिया साझेदारी ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए किस तरह फायदेमंद हो सकती है, इस पर अपने विचार साझा करेंगे। ‘ग्लोबल साउथ’ से तात्पर्य उन देशों से है जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित अथवा अल्प विकसित के रूप में जाना जाता है।

और ये मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लातिन अमेरिका में स्थित हैं। मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से भी बातचीत करेंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘अपनी यात्रा के अंतिम चरण में, मैं ओमान सल्तनत की यात्रा करूंगा। मेरी यह यात्रा भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है।’’

मस्कट में वह रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ मजबूत वाणिज्यिक और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए ओमान के सुल्तान के साथ चर्चा करेंगे। मोदी ने कहा, ‘‘मैं ओमान में रहने वाले भारतीय प्रवासियों की एक सभा को भी संबोधित करूंगा, जिन्होंने देश के विकास और हमारी साझेदारी को मजबूत करने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजॉर्डनOman
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?