लाइव न्यूज़ :

Guru Ravidas Jayanti: पीएम मोदी कल करोल बाग के संत रविदास विश्राम धाम मंदिर करेंगे जन कल्याण के लिए प्रार्थना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2022 21:02 IST

पीएम मोदी ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, रविदास जयंती के पावन अवसर पर कल सुबह 9 बजे मैं दिल्ली के करोलबाग के श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर जाऊंगा और वहां जन-जन के कल्याण के लिए प्रार्थना करूंगा।

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को दिल्ली के करोल बाग स्थित गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर जाएंगे। गुरु रविदास जयंती पर्व पंजाब में बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। दलित समाज के लोग इस पर्व को बेहद हर्षोल्लास से मनाते हैं।

पंजाब में करीब 30 फीसदी से अधिक दलित आबादी है। पीएम मोदी ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, रविदास जयंती के पावन अवसर पर कल सुबह 9 बजे मैं दिल्ली के करोलबाग के श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर जाऊंगा और वहां जन-जन के कल्याण के लिए प्रार्थना करूंगा।

एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, मुझे यह बताते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है कि हमने अपनी सरकार के हर कदम और हर योजना में पूज्‍य श्री गुरु रविदास जी की भावना को समाहित किया है। यही नहीं, काशी में उनकी स्मृति में निर्माण कार्य पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने लिखा, महान संत गुरु रविदास जी की कल जन्म-जयंती है। उन्होंने जिस प्रकार से अपना जीवन समाज से जात-पात और छुआछूत जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया, वो आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

मालूम हो कि चुनाव आयोग ने गुरु रविदास के अनुयायियों को त्योहार मनाने में सक्षम बनाने के लिए पंजाब चुनाव को 20 फरवरी तक के लिए टाल दिया था। पहले पंजाब में 14 फरवरी को मतदान होना था। लेकिन भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से तारीख बदलने का अनुरोध किया क्योंकि गुरु रविदास के अनुयायी मतदान करने में सक्षम नहीं होंगे यदि चुनाव दो दिन पहले हुए थे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए