लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र को 17 जुलाई को करेंगे संबोधित, UNSC में जीत के बाद पहला अहम भाषण

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 15, 2020 08:44 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 2019 के पिछले साल सितंबर में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की हालिया जीत के बाद UN में पीएम मोदी का यह पहला भाषण होगा।17 जुलाई को यूएन (UN) की 75वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर विश्व भर के नेता वर्चुअली जुड़ेंगे।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN) में 17 जुलाई 2020 को संबोधित करेंगे। संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का यह पहला भाषण होगा। 17 जुलाई को यूएन की 75वीं वर्षगांठ है। यूएन की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी न्यूयोर्क में होने वाले कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे।। यूएन में भारत के परमानेंट प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यह बताया है कि पीएम मोदी का UNSC में जीत के बाद यह पहला भाषण होगा। 

पीएम मोदी ने पिछले साल 2019 के सितंबर में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित किया था। जिसमें उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ दुनियाभर को एकजुट होने का आह्वान किया था। 

प्रधानमंत्री मोदी विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर आज करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर लोगों को संबोधित करेंगे। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार (14 जुलाई) को बताया गया था कि पांच साल पहले इस दिन कौशल भारत मिशन की शुरूआत की गई थी। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा इस मौके पर एक डिजिटल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कौशल भारत केंद्र सरकार की एक पहल है जो युवाओं को कौशल के साथ सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई थी जो उन्हें अपने काम के माहौल में अधिक रोजगारपरक बनाती है। 

 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया