लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 10 दिनों में बिहार में करेंगे 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत

By सुमित राय | Updated: September 11, 2020 17:50 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 10 दिनों में बिहार के लिए करीब 16 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी अगले 10 दिनों में बिहार के लिए 16 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।सूत्रों ने बताया कि विकास की इन विभिन्न परियोजनाओं से आधारभूत संरचना बेहतर होगी और बिहार के लोगों को फायदा होगा।

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले चुनाव से पहले केंद्र सरकार बिहार के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का ऐलान कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 10 दिनों में बिहार के लिए 16 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी शुक्रवार को दी। बता दें कि बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है।

सूत्रों ने बताया कि विकास की इन विभिन्न परियोजनाओं से आधारभूत संरचना बेहतर होगी और बिहार के लोगों को फायदा होगा। सूत्रों ने बताया कि ये परियोजनाएं एलपीजी पाइपलाइन, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट, नमामि गंगे के तहत सीवेज निस्तारण संयंत्र, जलापूर्ति योजना, नदी के तटों का विकास करने की परियोजना, नयी रेलवे लाइन, रेलवे पुल, विभिन्न खंडों का विद्युतीकरण और राजमार्ग तथा पुलों के निर्माण से संबंधित हैं।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री इन कार्यक्रमों के दौरान राज्य के लोगों से भी संवाद करेंगे। इन परियोजनाओं की लागत 16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है, इसलिए कोविड-19 के समय में सरकारी खर्च से विकास को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम मोदी ने गुरुवार को किया था इन योजनाओं का ऐलान

पीएम मोदी ने गुरुवार को भी बिहार के लिए 294.53 करोड़ रुपये के योजनाओं की घोषणा की थी। उन्होंने आत्मनिर्भर अभियान के तहत बिहार को मत्स्य, पशुपालन और कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत 107 करोड़ की लागत की परियोजना के शुभारंभ की घोषणा की थी। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भोजपुरी में भाषण की शुरुआत कर लोगों का दिल जीता लिया था और पहले वाक्य में कहा, "रउआ सभी लोगन के प्रणाम कर तानी।"

उन्होंने भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, "देशवा खातिर बिहार खातिर गांव के जिंदगी आसान बनावे खातिर और व्यवस्था मजबूत करे खातिर मछरी उत्पादन डेयरी पशुपालन और कृषि क्षेत्र में पढ़ाई और रिसर्च से जुड़ले सैकड़न करोड़ रुपये के योजना के शिलान्यास और लोकार्पण भईल ह। इकरा खातिर सौंसे बिहार के भाई बहन के अधरांम बधाई दे तानि।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिहारबिहार विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं