लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने भाजपा सांसदों से कहा- 'सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों का सम्मान करें', बन रहे पूर्व प्रधानमंत्रियों के संग्रहालय को देखने की अपील

By भाषा | Updated: March 29, 2022 13:26 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा के संसदीय दल की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्रियों के संग्रहालय का जिक्र किया। इसका निर्माण तीन मूर्ति भवन परिसर में हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को इसका उद्घाटन करेंगे।

Open in App

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय दल की बैठक में तीन मूर्ति भवन परिसर में बन रहे पूर्व प्रधानमंत्रियों के संग्रहालय के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि सभी सासंदों को इसे जरूर देखना चाहिए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर इस संग्रहालय का उद्घाटन करने वाले हैं। बैठक में मौजूद एक नेता के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्रियों के संग्रहालय का उल्लेख करते हुए कहा कि भले ही इसमें भाजपा के एक प्रधानमंत्री हों लेकिन देश के हर एक प्रधानमंत्री का योगदान महत्वपूर्ण है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

'दलगत भावना से ऊपर उठकर करें सभी का सम्मान'

उक्त नेता के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारे तो एक ही हैं, बाकी उनके हैं .... हमें दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी प्रधानमंत्रियों का सम्मान करना चाहिए। आप सभी को यहां जाना चाहिए।’’ इस संग्रहालय में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदानों का विस्तार से उल्लेख किया गया और विभिन्न माध्यमों से उन्हें दर्शाया भी गया है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में गरीबों को राहत देने के लिए मुफ्त खाद्यान्न कार्यक्रम- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को इस साल सितंबर तक छह महीने के लिए बढ़ाए जाने का उल्लेख किया और सांसदों से कहा कि उन्हें इस योजना के बारे में घर-घर जाकर लोगों को बताना चाहिए।

बैठक के बाद संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पत्रकारों को बताया कि सांसदों ने खाद्यान्न योजना के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में पिछले दिनों फैसला लिया गया था।

मार्च 2020 में, केंद्र ने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की कठिनाइयों को कम करने के प्रयासों के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कवर किए गए 80 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त खाद्यान्न प्रदान करने के लिए ‘पीएमजीकेएवाई’ की शुरुआत की थी।

सामाजिक न्याय सप्ताह पर बैठक में हुई बात

मेघवाल ने कहा कि आज की बैठक में प्रधानमंत्री का जोर 6 से 14 अप्रैल के बीच मनाए जाने वाले सामाजिक न्याय सप्ताह पर रहा। प्रधानमंत्री ने इस दौरान सांसदों से अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने सांसदों से इस दौरान बाबा साहेब आंबेडकर से जुड़े तीर्थ स्थलों का दौरा करने को भी कहा। आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र मनीषा मनीषा

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस