लाइव न्यूज़ :

इंडिगो फ्लाइट में यात्री की तबियत खराब होने पर केंद्रीय मंत्री ने बचाई जान, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ

By विनीत कुमार | Updated: November 17, 2021 08:55 IST

वित्त राज्य मंत्री डॉक्टर भागवत किसनराव कराड ने फ्लाइट में एक यात्री की तबियत अचानक खराब होने पर उसे मेडिकल सहायता दी, जिससे वह बेहतर महसूस कर सका। इसे लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री की तारीफ की।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री की अचानक तबियत खराब हुई।यात्री बेचैनी महसूस कर रहा था और बेहोशी की हालत तक पहुंच गया था।जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉक्टर भागवत कराड ने यात्री को मेडिकल सहायता दी।

नई दिल्ली: दिल्ली से मुंबई जा रही एक फ्लाइट में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉक्टर भागवत किसनराव कराड द्वारा एक यात्री की जान बचाने के बाद जमकर तारीफ हो रही है। फ्लाइट में यात्री की तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई थी। इसके बाद किसनराव कराड आगे आए और उसे मेडिकल सहायत दी। ये मामला मंगलवार का है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कराड द्वारा ये तत्परता दिखाए जाने पर उनकी जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'दिल से हमेशा एक डॉक्टर! मेरे साथी डॉक्टर कराड ने शानदार काम किया।'

उड़ान भरने के एक घंटे बाद यात्री की तबियत हुई खराब

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कराड ने पूरे मामले पर कहा, 'मैं मंगलवार दोपहर 1.05 बजे दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट में रवाना हुआ था और 1F सीट पर बैठा हुआ था। करीब 2 बजे एयर होस्टेस ने घोषणा की कि फ्लाइट में कोई डॉक्टर बैठे हो तो संपर्क करें। मैंने समस्य के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि एक यात्री को जल्द मदद की जरूरत है।'

कराड ने आगे बाताया, 'मैं वहां गया जहां 45 साल का शख्स लेटा हुआ था। मुझे उसकी नब्ज महसूस नहीं हो रही थी और लगा कि वह वासोवागल सिंकोम (vasovagal syncome) से पीड़ित है। वह सीटों की दो पंक्तियों के बीच था। मैंने उसकी कमीज उतारी और उसकी छाती की मालिश की और उसके पैरों को तकिये पर रख दिया ताकि उसके दिल में खून का प्रवाह बढ़ सके। जल्द ही उसे होश आया और फिर हमने उसे ग्लूकोज वाला पानी दिया। उन्हें उच्च रक्तचाप या शुगर की समस्या नहीं थी, और होश में आने के बाद उन्होंने हमसे बात की।'

बाल रोग सर्जन हैं भागवत कराड

कराड इंडिगो की फ्लाइट संख्या  6E 171 से यात्रा कर रहे थे, जब ये सबकुछ हुआ। दरअसल, कराड एक बाल रोग सर्जन हैं। उन्होंने मुंबई के केईएम अस्पताल में पढ़ाई की और बाद में राजनीति में आ गए। बहरहाल, फ्लाइट करीब 45 मिनट बाद 3.20 बजे मुंबई में उतरी और शख्स को बेहतर मेडिकल सहायता के लिए ले जाया गया।

कराड जुलाई 2021 में वित्त राज्य मंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल हुए थे। वह महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं।

टॅग्स :Bhagwat KaradइंडिगोIndigoIndigo Airlines
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष