पीएम मोदी की मां हीरा बा की तबीयत बिगड़ी, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा...
By सतीश कुमार सिंह | Published: December 28, 2022 03:29 PM2022-12-28T15:29:20+5:302022-12-28T15:37:50+5:30
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की मां हीराबेन मोदी के अस्वस्थ होने पर बुधवार को चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को बुधवार को तबीयत खराब होने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में उन्हें भर्ती कराया गया है। सेंटर के अनुसार, हीराबेन मोदी (100) की हालत स्थिर है।
प्रधानमंत्री मोदी के अपनी बीमार मां से मिलने अस्पताल पहुंचने की खबरों के बीच अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए ट्वीट की। कहा कि एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।
PM Modi's mother Heeraben hospitalised
— ANI Digital (@ani_digital) December 28, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/oqNu0857zy#PMModi#Heeraben#HeerabenModi#ModiMotherpic.twitter.com/L8p5ilAa6n
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी की पूज्य माता जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हम सब उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।’’ प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 28, 2022
मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।
दुर्घटना में घायल हुए प्रधानमंत्री मोदी के भाई और परिवार का स्वास्थ्य अब ठीक: चिकित्सक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी और परिवार के सदस्यों की हालत अब ‘‘स्थिर और ठीक’’ है। चिकित्सकों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रह्लाद मोदी और उनके परिवार के सदस्य मैसुरु के निकट कार हादसे में घायल हो गए थे और उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
चिकित्सकों ने बताया कि मरीजों के आज शाम या बृहस्पतिवार को सुबह तक अस्पताल में भर्ती रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि उन्हें छुट्टी दिये जाने का फैसला परिवार से परामर्श कर उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों की एक टीम द्वारा लिया जाएगा।
इस हादसे में प्रह्लाद, उनके पुत्र, पुत्रवधू और छह वर्षीय पोते और वाहन चालक को ‘‘मामूली’’ चोटें आई थीं। घायलों को जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह हादसा अपराह्न लगभग डेढ़ बजे काडाकोला के निकट हुआ। ऐसा बताया जा रहा है कि बांदीपुर जा रही कार सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराई थी।