लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी फ्रांस रवाना, कहा- इस यात्रा से हमारी रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी

By भाषा | Updated: July 13, 2023 09:07 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिनों के दौरे के लिए आज रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी फ्रांस की यात्रा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी।

Open in App

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी फ्रांस की यात्रा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस रवाना होने से पहले अपने प्रस्थान बयान में कहा कि उनकी यह यात्रा बेहद खास है क्योंकि वह पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति मैक्रों के साथ शामिल होंगे। इसमें भारतीय सेना के तीनों सेवाओं की एक टुकड़ी भी हिस्सा ले रही है।

भारतीय सशस्त्र बलों की 269 सदस्यीय तीनों सेनाओं की टुकड़ी दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों में सवार होकर गुरुवार को पेरिस के लिए रवाना हुई थी। इसमें फ्रांसिसी लड़ाकू विमानों के साथ भारतीय वायु सेना के कम से कम तीन राफेल लड़ाकू विमान भी हिस्सा लेंगे।

इस बात पर जोर देते हुए कि इस वर्ष भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ है, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश गहरे विश्वास व प्रतिबद्धता के साथ रक्षा, अंतरिक्ष, व्यापार, निवेश, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में निकटता से सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी मिलकर काम करते हैं।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 जुलाई को फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया