लाइव न्यूज़ :

मोदी ने प्रवासी भारतीयों से कहा : ‘न्यू इंडिया’ में भारत और जापान के बीच संबंध और मजबूत होंगे

By भाषा | Updated: June 27, 2019 19:58 IST

मोदी ने जापान के कोबे में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब दुनिया के साथ भारत के संबंधों की बात आती है तो जापान का इसमें महत्वपूर्ण स्थान है। यह सदियों पुराना संबंध है। एक-दूसरे की संस्कृति और सभ्यता के प्रति अपनेपन, सद्भाव और सम्मान की भावना है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मुझे मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे के साथ हमारी मैत्री को प्रगाढ़ करने का मौका मिला।प्रवासी भारतीयों का शुक्रिया अदा किया। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में 61 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि ‘न्यू इंडिया’ में भारत और जापान के बीच संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिये प्रवासी भारतीयों का शुक्रिया अदा किया। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में 61 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया।

मोदी ने जापान के कोबे में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब दुनिया के साथ भारत के संबंधों की बात आती है तो जापान का इसमें महत्वपूर्ण स्थान है। यह सदियों पुराना संबंध है। एक-दूसरे की संस्कृति और सभ्यता के प्रति अपनेपन, सद्भाव और सम्मान की भावना है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘लगभग दो दशक पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और जापानी प्रधानमंत्री योशिरो मोरी ने साथ मिलकर हमारे संबंधों को वैश्विक भागीदारी का रूप दिया। साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मुझे मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे के साथ हमारी मैत्री को प्रगाढ़ करने का मौका मिला।’’ मोदी ने कहा, ‘‘न्यू इंडिया में ये रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे।’’

भारत में हाल में संपन्न चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये प्रवासी भारतीयों का शुक्रिया अदा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां जापान से कई भारतीय भारत आए और क्षेत्र में काम किया, वहीं कई लोगों ने ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंचों पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बारे में संदेश फैलाया।

उन्होंने कहा कि 61 करोड़ मतदाताओं, 10 लाख मतदान केंद्र, 40 लाख से अधिक ईवीएम और 8000 से अधिक उम्मीदवार दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाग लेने वाले मतदाताओं की संख्या चीन को छोड़कर लगभग सभी देशों की आबादी से अधिक है।

टॅग्स :जापाननरेंद्र मोदीमोदीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस