लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः पीएम मोदी ने कहा, ‘अबकी बार 300 पार’

By भाषा | Updated: May 17, 2019 15:24 IST

19 मई को होने वाले चुनाव में खरगोन लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी गजेन्द्र पटेल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘साथियों, इस रविवार को जब आप मतदान केन्द्र पर पहुंचेंगे तो इतिहास रचने वाले हैं। आप दशकों बाद लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देदशकों बाद देश की जनता लगातार दूसरी बार बहुमत की सरकार चुनेगी: मोदीइस बार आप सिर्फ एक वोट नहीं डालने वाले हैं, बल्कि विकसित एवं वैभवशाली नए भारत की नींव को मजबूत करने वाले हैं।

लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटों पर भाजपा के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन के जीतने का दावा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि दशकों बाद देश की जनता लगातार दूसरी बार बहुमत की सरकार चुनेगी।

19 मई को होने वाले चुनाव में खरगोन लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी गजेन्द्र पटेल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘साथियों, इस रविवार को जब आप मतदान केन्द्र पर पहुंचेंगे तो इतिहास रचने वाले हैं। आप दशकों बाद लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले हैं।’’

 

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इस बार आप सिर्फ एक वोट नहीं डालने वाले हैं, बल्कि विकसित एवं वैभवशाली नए भारत की नींव को मजबूत करने वाले हैं।’’ मोदी ने कहा, ‘‘साथियों, लोकतंत्र में चुनाव सरकार बनाने के लिए होता है। राजनीतिक दल, जनप्रतिनिधि और उम्मीदवार आपसे अपनी नीयत नीति के हिसाब से वोट मांगते है लेकिन 2019 का यह चुनाव पहले के चुनाव से भिन्न है, अभूतपूर्व है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस चुनाव का नेतृत्व देश की जनता कर रही है, आप कर रहे हैं। पूरे देश का मतदाता मतदान किसी दल के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए कर रहा है। जनता जनार्दन सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए, अपना भविष्य बनाने के लिये, 21वीं सदी का नया भारत बनाने के लिए खुद मैदान में है।’’

मोदी ने कहा कि 21 वीं सदी के नये भारत के इन्हीं निर्माताओं के उत्साह का परिणाम है कि आज देश में कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से कामरूप तक पूरा देश कह रहा है ‘अबकी बार….’जनता आवाज देती है मोदी सरकार।’ मोदी ने आगे कहा, ‘‘तीन चार दिन से मैं सुन रहा हूं कि ‘अबकी बार 300 पार।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप