लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के घर आज रात्रिभोज, संघ और सरकार के दिग्गज नेता होंगे शामिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 15, 2018 18:37 IST

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आरएसएस और बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ अपने आधिकारिक आवास 7 लोक नीति मार्ग पर रात्रिभोज करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 15 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास  7 लोक नीति मार्ग पर आज रात को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का साथ में रात्रिभोज है। खबर के अनुसार इस रात्रिभोज में कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

ऑडियो वायरलः BJP विधायक ने कहा- 90% बिजली चोरी करते है मुस्लिम, दर्ज होना चाहिए मुकदमा

इस भोजन के दौरान  पार्टी और आरएसएस से जुड़े संगठनों के नेताओं और पदाधिकारियों की आपस में औपचारिक मुलाकात भी होगी। वहीं, आज से ही फरीदाबाद के सूरजकुंड में संघ और बीजेपी के पदाधिकारियों का दो दिवसीय बैठक शुरू हुई है।  वहीं, ईद से पहले पीएम के निवास स्थान पर होने वाले इस आयोजन पर हर किसी की निगाहें टिक गई हैं।

क्या है इस रात्रिभोजन का एजेंडा

खबरों की मानें तो इस आयोजन के जरिए पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव पर रणनीति तैयार करेगी। हां आगामी लोकसभा और विधान सभा चुनावों पर अहम चर्चा होनी है। बता दें कि सक्रिय राजनीति में आने से पहले नरेंद्र मोदी भी संघ प्रचारक रहे हैं। कहा जा रहा है इस दौरान सभी बड़े नेता मौजूद होंगे जिससे पार्टी को रणनीति बनाने में आसानी होगी।

कौन कौन होगा शामिल

बीजेपी और आरएसएस के अलाव सहयोगी संगठन शिरकत कर सकते हैं। माना जा रहा है कि ये संगठन मोदी सरकार की नीतियों खासकर आर्थिक मोर्चे से जुड़ी नीतियों पर अपनी आंतरिक रिपोर्ट बैठक में रखेंगे। वहीं, देखना ये भी होगा कि बीजेपी के कौन-कौन से नेता इससे नदारत भी रहते हैं। 

केजरीवाल की 'धरना राजनीति', LG बैजल के सुस्त रवैये के चलते AAP करेगी प्रधानमंत्री आवास का घेराव

वहीं, इससे पहले हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष  राहुल गांधी ने इफ्तार पार्टी दी थी। जिसमें विपक्ष का जमावड़ा दिखा। ऐसे में अब बीजेपी का ये रात्रिभोज का आयोजन राजनीति को एक नया आयाम देने की तैयारी कर रहा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील