लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी पिछले साल से और हुए अमीर, नहीं है कोई लोन, अमित शाह की संपत्ति में गिरावट

By विनीत कुमार | Updated: October 15, 2020 11:23 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अपनी संपत्तियों का ब्‍योरा दिया गया है। इसमें पिछले 15 महीनों में उनकी चल संपत्ति में 36.53 लाख की वृद्धि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चल संपत्ति पिछले 15 महीनों में 36.53 लाख रुपये बढ़ी हैवेतन से बचत और फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट से मिले ब्‍याज के निवेश से हुआ इजाफा, अमित शाह की संपत्ति में कमी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चल संपत्ति पिछले 15 महीनों में 36.53 लाख रुपये बढ़ी है। इसका खुलासा हाल ही में पीएम मोदी के अपने संपत्ति और देनदारियों की घोषणा से हुआ है। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय के पास जमा कराए रिकॉर्ड के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह की संपत्ति में कमी आई है।

12 अक्टूबर को प्रकाशित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्तियों के विवरण में 30 जून तक की उनकी वित्तीय स्थिति के बारे में बताया गया है। उनकी संपत्ति में पिछले 15 महीनों में वृद्धि के पीछे बड़ा कारण उनके वेतन से हुई बचत और फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट से मिले ब्‍याज का निवेश है।

जारी रिपोर्ट के अनुसार इसी साल 30 जून तक पीएम मोदी की कुल संपत्ति 2.85 करोड़ रुपये थी। पिछले साल ये संपत्ति 2.49 करोड़ थी। इस तरह पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में करीब 36 लाख रुपये की वृद्धि हुई है।

पीएम मोदी की हाथ में 31 हजार रुपये

इस रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी के हाथ में जून-2020 तक कैश के तौर पर केवल 31,450 रुपये हैं। साथ ही गांधीनगर में  स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ब्रांच में उनके बचत खाते में 3,38,173 रुपये जमा है।

पीएम ने SBI की इसी शाखा में फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट करा रखा है। पिछले साल इसकी वैल्‍यू 1,27,81,574 रुपये थी जो 30 जून 2020 तक बढ़कर 1,60,28,039 हो चुकी है। पीएम मोदी के पास 8,43,124 रुपये की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और  1,50,957 रुपये की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी भी हैं।

पीएम मोदी के अचल संपत्ति में कोई बदलाव नहीं

पीएम नरेंद्र मोदी की अचल संपत्ति में लगभग कोई बदलाव नहीं हुआ है। पीएम ने गांधीनगर में 1.1 करोड़ रुपये का प्लॉट और घर होने की बात कही है। इसमें वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक हिस्से के मालिक हैं। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि प्रधानमंत्री के पास कोई देनदारी नहीं हैं। साथ ही ना ही उनके पास कोई कार है। इसके अलावा उनके पास सोने की चार अगूंठियां हैं।

बता दें कि केंद्रीय मंत्रियों की ओर से अपनी संपत्तियों का ब्‍योरा देने की व्‍यवस्‍था 2004 में शुरू हुई थी। वहीं, सांसदों को भी अपने परिवार की आय का ब्‍योरा हर साल देना होता है। 

अमित शाह की संपत्ति में कमी

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य मंत्रियों ने भी अपनी संपत्ति का ब्‍योरा दिया है। 

अमित शाह की ओर से दिए गए ब्योरे के अनुसार उनकी संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले इस साल कमी आई है। साल 2020 में जून तक उनकी कुल संपत्ति 28.63 करोड़ थी जबकि पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए ब्यौरे में उन्होंने 32.3 करोड़ की संपत्ति की बता कही थी।

अमित शाह के हाथ में कैश के तौर पर 15,814 रुपये हैं जबकि 1.04 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस और इंश्योरेंस है। साथ ही 13.47 लाख की पेंशन पॉलिसी, 2.79 लाख फिक्स्ड डिपोजिट स्कीम और 44.47 लाख की ज्वेलरी उनके पास है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां