लाइव न्यूज़ :

जानें, कब-कब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुए भावुक, छलक पड़े आंसू

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 20, 2017 19:22 IST

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बुधवार को बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग आयोजित की गई।

Open in App

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बुधवार को बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। दरअसल, वह गुजरात में बीजेपी के संघर्ष के दिनों और अटल बिहारी वाजपेयी के कामकाज को याद कर कर रहे थे। इस दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि एक वक्त इंदिरा गांधी की 18 राज्यों में सरकार थी, अब हमारी 19 राज्यों में है। वहीं, यह कोई पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी भावुक हुए हैं। इससे पहले भी कई बार भावुक हुए हैं।

पीएम बनने से पहले हुए भावुकप्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी के लिए गुजरात विधानसभा में विशेष सत्र का आयोजन रखा गया था। इस दौरान वे फेयरवेल स्पीच में विपक्ष की तारीफ कर रहे थे। तारीफ करते ही करते उनके आंखों से आंसू छलक पड़े थे। इस सत्र में विपक्षी नेताओं ने उन्हें अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी थीं।

संसदीय दल का नेता चुने जाने पर हुए भावुकपीएम मोदी उस समय भी भावुक हुए जब उन्हें 2014 में बीजेपी के संसदीय दल का नेता चुना गया। दरअसल, यहां हुए ये कि संसद के सेंट्रल हॉल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भाषण दे रहे थे। उन्होंने इस दौरान कहा कि नरेंद्र भाई ने कृपा की है। इसके बाद जब पीएम मोदी भाषण देने खड़े हुए तो उन्होंने रूंधे गले से कहा कि आडवाणी जी कृपा शब्द का प्रयोग न करें। मां की सेवा कभी कृपा नहीं हो सकती, मेरे लिए बीजेपी मां समान है और मैं उसकी सेवा करना चाहता हूं। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े थे। 

संविधान चर्चा के दौरान हुए भावुकसाल 2015 नवंबर में संविधान को लेकर संसद में चर्चा की जा रही थी। इसी दौरान पीएम मोदी उस पर अपना विचार रख रहे थे। संविधान पर चर्चा करते समय उन्होंने बाबासाहेब आम्बेडकर का नाम लिया और आंखें भर आई थीं।

मार्क जकरबर्ग  के सवाल पर हुए भावुकपीएम मोदी फेसबुक हेडक्वॉर्टर गए और मार्क जकरबर्ग से मुलाकात की। वहीं, उनसे जुकरबर्ग ने उनके जीवन से लेकर कई सवाल पूछे थे। इस दौरान अपनी मां पर एक सवाल का जवाब देते वक्त उनकी आंखें भर आई थीं। अपनी मां के संघर्ष के बारे में बताते-बताते पीएम मोदी काफी भावुक हो गए थे।

रोहित वेमुला मौत के मामले छलके आंसूपीएम मोदी रोहित वेमुला की मौत का जिक्र करते समय भी भावुक हो गए थे। वह बाबासाहेब भीमराव आम्बेडर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा था कि एक मां ने अपना बेटा खोया है, इसका दर्द वह महसूस कर सकते हैं।

यहां भी हुए भावुकबंगाल विजिट के दौरान पीएम मोदी पहली बार बेलूर मठ गए थे। इस दौरान उनके लिए खासतौर पर मठ में स्वामी विवेकानंद का कमरा खोला गया। कमरे को देखते ही पीएम मोदी के आंखों में आंसू आ गए थे। 

नोटबंदी पर मचा बवाल, तब हुए भावुकपीएम मोदी नरेंद्र मोदी 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की थी। इस बड़े फैसले को लेने के बाद उन्होंने पहली बार 13 नवंबर को गोवा में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने घर-परिवार सब देश के लिए छोड़ दिया. यह कहते समय उनका गला रुंध गया था।

टॅग्स :भावुक नरेंद्र मोदीपीएम मोदीनरेंद्र मोदीबीजेपीफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप