लाइव न्यूज़ :

PM Modi in Varanasi: शनिवार को वाराणसी आ रहे पीएम मोदी, 450 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, 16 अटल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2023 14:43 IST

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं कन्वेंशन सेंटर में काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह में भी भाग लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।प्रत्येक आवासीय स्कूल में 1000 छात्रों को समायोजित करने का लक्ष्य है।

PM Modi in Varanasi: संसद का विशेष सत्र समाप्त होने के अगले ही दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे जहां वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखने के अलावा उत्तर प्रदेश में निर्मित 16 अटल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन भी करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसके मुताबिक प्रधानमंत्री रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं कन्वेंशन सेंटर में काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह में भी भाग लेंगे।

पीएमओ ने कहा कि वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आधुनिक विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम होगा। वाराणसी के राजातालाब के गंजरी में बनने वाले आधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।

इस स्टेडियम की विषयगत वास्तुकला भगवान शिव से प्रेरित है, जिसमें अर्द्धचंद्राकार छत कवर और त्रिशूल के आकार की फ्लड-लाइट होगी। इसमें घाट की तरह बैठने वाली व्यवस्था को आकार दिया जाएगा। स्टेडियम की क्षमता 30,000 दर्शकों की होगी।

पीएमओ ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच को और बढ़ाने के उद्देश्य से, लगभग 1115 करोड़ रुपये की लागत से 16 अटल आवासीय विद्यालय, विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के कारण मजदूरों, निर्माण श्रमिकों और अनाथ बच्चों के लिए निर्मित किए गए हैं। इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है।

प्रत्येक स्कूल का निर्माण 10-15 एकड़ के क्षेत्र में कक्षाओं, खेल मैदान, मनोरंजक क्षेत्रों, एक मिनी सभागार, छात्रावास परिसर, मेस और कर्मचारियों के लिए आवासीय फ्लैट के साथ किया गया है। प्रत्येक आवासीय स्कूल में 1000 छात्रों को समायोजित करने का लक्ष्य है।

पीएमओ ने कहा कि काशी की सांस्कृतिक जीवंतता को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण ने काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव की अवधारणा को जन्म दिया है। महोत्सव में 17 विषयों में 37,000 से अधिक व्यक्तियों की भागीदारी देखी गई।

 जिन्होंने गायन, वाद्य वादन, नुक्कड़ नाटक, नृत्य आदि में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। रुद्राक्ष इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम के दौरान मेधावी प्रतिभागियों को अपने सांस्कृतिक कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। संसद का विशेष सत्र शुक्रवार को समाप्त होने वाला है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया