लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने की बैठक, लॉकडाउन-5 पर कल आ सकता है फैसला

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 29, 2020 14:42 IST

देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,65,799 हो गए हैं और भारत वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में नौंवे स्थान पर पहुंच गया है। देश में कोविड-19 से 4,706 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह के साथ हुई बैठक बाद गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि लॉकडाउन को दो और सप्ताह तक बढ़ाए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक आज (29 मई) की बैठक में 31 मई के बाद लॉकडाउन की क्या रूप-रेखा होगी, इसकी योजना बन चुकी है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने लॉकडाउन-5 पर आज (29 मई) को प्रधानमंत्री आवास पर बैठक की। गृह मंत्री अमित शाह ने इससे पहले कल (28 मई) सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन पर चर्चा की थी। अमित शाह ने इस बैठक में सभी सीएम की राय से पीएम नरेंद्र मोदी को अवगत कराया। सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन-5 पर कल यानी 30 मई को कोई फैसला आ सकता है। हालांकि इस अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। देश में फिलहाल चौथे चरण का लॉकडाउन चल रहा है, जो 31 मई को खत्म होने वाला है। 

NDTV में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा है कि पीएम मोदी और अमित शाह ने लॉकडाउन की रणनीति पर चर्चा के साथ-साथ कोरोना वायरस के मामलों में तेजी और देश की आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने पर भी चर्चा की है। 

सूत्रों के मुताबिक आज (29 मई) की बैठक में 31 मई के बाद लॉकडाउन की क्या रूप-रेखा होगी, इसकी योजना बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को मन की बात करेंगे। सूत्रों की मानें तो इस मन की बात में पीएम मोदी कुछ हद तक स्थिति साफ कर सकते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लॉकडाउन के चौथे चरण पर 28 मई को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से 31 मई के बाद लॉकडाउन पर उनके राज्यों की क्या राय है और आगे वह इस पर क्या सोचते हैं, इसपर चर्चा की थी।

अमित शाह के साथ हुई बैठक बाद गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि लॉकडाउन को दो और सप्ताह तक बढ़ाए जाने की संभावना है।  गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने यह कहा कि उन्होंने गृह मंत्री शाह से मांग की है कि लॉकडाउन को कम से कम 15 दिन के लिए और बढ़ाया जाना चाहिए। हालांकि उन्‍होंने कुछ रियायतों की मांग भी की है जिनमें सोशल डिस्‍टेंसिंग के साथ रेस्‍तरां, जिम का खुलना शामिल हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के 1,65,799 मामले, सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में नौंवे स्थान पर आया भारत

देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,65,799 हो गए हैं और भारत वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में नौंवे स्थान पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से अब तक इस संक्रामक रोग से 175 लोगों की मौत हुई और 7,466 नए मामले सामने आए। इसके साथ, संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,706 हो गई जबकि संक्रमितों की संख्या 1,65,799 पर पहुंच गई।

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक संक्रमण के कुल मामलों के लिहाज से भारत नौंवे स्थान पर आ गया है जहां पहले तुर्की था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में 89,987 लोगों का उपचार चल रहा है, वहीं 71,105 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं और एक मरीज देश छोड़कर चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक करीब 42.89 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’ कुल संक्रमित लोगों में विदेशी भी शामिल हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos