लाइव न्यूज़ :

केरल ने बीजेपी को वोट नहीं दिया पर ये उतना ही मेरा है जितना बनारस: पीएम नरेंद्र मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2019 13:38 IST

पीएम मोदी ने कहा, 'हमारा मानना है कि चुनाव का अपना महत्व है लेकिन चुनाव से आगे 130 करोड़ लोगों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। जिन्होंने हमें जीत दिलाई, वे भी हमारे हैं और जिन्होंने इसमें भूमिका नहीं निभाई, वे भी हमारे हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी ने त्रिशूर में गुरुवायुर मंदिर में पूजा करने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं को किया संबोधितहमारा मकसद केवल सरकार बनाना नहीं, बल्कि देश को संवारना है: पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के त्रिशूर में गुरुवायुर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद शनिवार को बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही उडुपी हो, गुरुवायुर या द्वारकाधीश, उनका इनसे भावनात्मक जुड़ाव है।

पीएम मोदी ने कहा, 'केरल ने भले ही बीजेपी के लिए वोट नहीं किया लेकिन यह उनके लिए वाराणसी के जैसे ही अपना है। चुनाव और लोकतांत्रिक अभ्यास दो अलग-अलग चीजें हैं जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।'

प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा, 'बीजेपी कार्यकर्ता केवल चुनावी राजनीति के लिए मैदान में नहीं हैं बल्कि 365 दिन लोगों की सेवा करते रहे हैं। हम केवल यहां सरकार बनाने नहीं आये हैं बल्कि हम यहां देश का निर्माण करने आये हैं। हम इस तपस्या के लिए आये हैं कि भारत को दुनिया में सही मुकाम हासिल करते देख सकें।'

पीएम मोदी ने कहा, 'कुछ पंडित सोचते हैं कि बीजेपी ने केरल में अपना खाता नहीं खोला पर मोदी वहां लोगों को धन्यवाद देने जा रहा है। उसके मन में क्या है? लेकिन यही हमारी संस्कृति है, हमारी सोच है।'

पीएम ने साथ ही कहा, 'हमारा मानना है कि चुनाव का अपना महत्व है लेकिन चुनाव से आगे 130 करोड़ लोगों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। जिन्होंने हमें जीत दिलाई, वे भी हमारे हैं और जिन्होंने इसमें भूमिका नहीं निभाई, वे भी हमारे हैं। केरल उतना ही हमारा है जितना बनारस।'

प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही निपाह वायरस की समस्या से निपटने के लिए हर जरूर प्रकार की सुविधा केरल को देने का वादा किया। साथ ही पीएम मोदी ने राज्य में मौजूदा एलडीएफ सरकार के केंद्र के आयुष्मान भारत योजना में शामिल नहीं होने का भी हवाला दिया।

इससे पहले पीएम मोदी शनिवार सुबह मंदिर से जुड़े पारंपरिक परिधान में त्रिशूर के प्रसिद्ध  गुरुवायुर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कंधे पर शॉल ओढ़ रखी थी और दक्षिण भारत में पहने जाने वाले उजली धोती पहन रखी थी। पीएम मोदी ने मंदिर में जाने से पहले 112 किलो कमल के फूल भी खरीदे। साथ ही उन्होंने 39, 421 रुपये का डिजिटल पेमेंट किया।

पूजा के बाद पीएम मोदी को मंदिर की परंपरा के अनुसार कमल के फूलो से तोला गया। बता दें कि पीएम मोदी आज से दो दिन के मालदीव और श्रीलंका के दौरे पर रवाना हो रहे हैं। मोदी नौ जून को श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे। ईस्टर बम हमले के बाद हो रही इस यात्रा के जरिये मोदी श्रीलंका के साथ एकजुटता का संदेश देंगे।

वहीं, 2011 के बाद प्रधानमंत्री स्तर की यह पहली मालदीव यात्रा होगी और इस दौरान दोनों ही पक्षों का लक्ष्य विभिन्न क्षेत्रों में आपसी संबंधों को और मजबूत करना है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस