लाइव न्यूज़ :

UP: मिर्जापुर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- पिछली सरकारों ने केवल दिए अधूरे प्रोजेक्ट

By स्वाति सिंह | Updated: July 15, 2018 12:25 IST

आज वह मिर्जापुर पहुंचे हैं। यहां पीएम ने अपने भाषण की शुरूआत भोजपुरी में की।

Open in App

नई दिल्ली, 15 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के पूर्वांचल दौरे पर हैं। इस दौरान रविवार को वह मिर्जापुर पहुंचे थे. यहां पीएम ने अपने भाषण की शुरूआत भोजपुरी में की। पीएम मोदी ने यहां 3200 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया है इसके साथ रैली को संबोधित किया उन्होंने कहा ' पूर्वांचल में विकाश हमारी परिबद्धता है'।

ये भी पढ़ें: कर्नाटकः कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में भूचाल, CM एचडी कुमारस्वामी ने रो-रोकर बयां किया अपना दर्द

मिर्जापुर पीएम मोदी ने बाणसागर परियोजना के उद्घाटन किया। इसे साथ ही 108 जन औषधि केंद्र, मेडिकल कॉलेज का भी शिलान्यास किया और चनईपुर गांव में चल रहे इस कार्यक्रम में उन्होंने बाणसागर परियोजना के लोकार्पण के साथ मिर्जापुर मे बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी।.पीएम मोदी ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जब से एनडीए सरकार सत्ता में आई है तब से पूर्वांचल में विकास कार्य तेज हो गया है। इसके परिणाम स्वरूप आज का दिन देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा पिछली सरकार ने अधूरे प्रोजेक्ट के साथ अपने काम को रोक दिया था। उसकी वजह से आप सब भी मुश्किल में हो। अगर यह परियोजनाएं पहले ही पूरी हो जाती तो आप लोग दो दशकों पहले इससे लाभान्वित होते। 

ये भी पढ़ें: धर्म बदलकर बनाया रिलेशन, खुलासा होने पर गर्लफ्रेंड को मारी गोली

पीएम मोदी विपक्ष पर हमला बोलता हुए कहा 'जो लोग किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, उनके पास एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की कीमतें बढ़ाने तक का भी समय नहीं था। वे लोग केवल फाइलों पर बैठे रहते थे। यहां किसानों पर केवल राजनीति की जाती है। पहले किसान यूरिया के लिए कतार में लगना पड़ता था। हमने उनके लिए कतार खत्म किया है। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए शनिवार देर रात नगर भ्रमण पर निकले थे। पीएम मोदी दो दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर वाराणसी आए हुए हैं। मोदी ने इस दौरान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित नये विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया था। मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने काफिले के साथ रवींद्रपुरी होते हुए सोनारपुरा, गोदौलिया, ज्ञानवापी होते हुए टाउनहाल पहुंचे थे। रंगीन रोशनी में नहाए टाउनहाल के पुरातन भवन की रौनक को निहारते हुए प्रधानमंत्री लोहटिया होते हुए कबीरचौरा पहुंचे थे। 

इसके बाद पीएम मोदी डीरेका में रात्रि विश्राम कर आज प्रबुद्धजनों से मुलाकात करके मिर्जापुर पहुंचे हैं। गौरतलब है कि शनिवार को पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करने के साथ ही 937 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप