लाइव न्यूज़ :

बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी का 'मंत्र', सोशल मीडिया के फर्जीवाड़े पर दी ये नसीहत 

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 29, 2018 13:04 IST

पीएम मोदी ने कहा, मैं चाहता हूं वाराणसी देश को हर क्षेत्र में लीड करें। पीएम मोदी ने नमो एप्प के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Open in App

वाराणसी, 29 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार( 29 अगस्त) को नमो ऐप के जरिए वाराणसी के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस संबोधन में पीएम मोदी ने पदाधिकारियों और सोशल मीडिया वॉलंटिअर्स और पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात की। पीएम मोदी ने काशी के समन्वय पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं फीडबैक भी लिए। 

वाराणसी देश को हर क्षेत्र में करें लीड

पीएम मोदी ने कहा, मैं चाहता हूं वाराणसी देश को हर क्षेत्र में लीड करें। पीएम मोदी ने नमो एप्प के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा-  स्वचछ भारत अभियान सिर्फ देश की स्वच्छता से ही नहीं जुड़ा है बल्कि ये हमारे दिमाग की स्वच्छता से भी जुड़ा है।  

मर्यादा भूल जाते हैं लोग

पीएम मोदी ने कहा- 'कभी-कभी लोग अपनी मर्यादा भूल जाते हैं। ये भी नहीं सोचते कि क्या सही है और क्या गलत। लोग ऐसे शब्दों का प्रयोग करने लगते हैं, जो उन्हें बिल्कुल नहीं करना चाहिए। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि लोग महिलाओं को भी बूरा-भला बोलने से नहीं कतराते हैं। ऐसे में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सभी का कर्तव्य है कि इस प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म का इस्तेमाल गंदगी फैलाने के लिये नहीं करने का संकल्प लें।'सोशल मीडिया को राजनीति से ना जोड़ेमोदी ने कहा, ‘‘ यह किसी राजनीतिक दल की बात नहीं है । यह सवा सौ करोड़ लोगों का विषय है । ऐसे में हम संकल्प लें कि इस सोशल प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म का उपयोग कभी भी गंदगी फैलाने के लिये नहीं करेंगे ।’’ उन्होंने कहा कि स्वछता अभियान भी दिमागी स्वच्छता से जुड़ा है।

सकारात्मक चीजों के लिए करें सोशल मीडिया का इस्तेमाल 

पीएम मोदी ने फेक न्यूज और वायरल होने वाली घटनाओं पर कहा, 'मोहल्ले में तू-तू मैं-मैं हर देश में होता होगा। पहले कभी गांव में किसी को भनक तक नहीं लगती थी । मैं तो कभी-कभी हैरान हो जाता हूं कि आज दो पड़ोसियों की लड़ाई को भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जाता है और वह नैशनल न्यूज बन जाती है।' प्रधानमंत्री आगे कहा कि कोशिश होनी चाहिए कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सकारात्मक चीजों के लिए किया जाए। ‘‘ हमारे पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम ने कहा था कि देश में सकारात्मक खबरों का माहौल तैयार किया जाना चाहिए ।’’ उन्होंने कहा कि नकारात्मक खबरों से लोगों में निराशा का भाव उत्पन्न होता है । जब प्रकाश फैलेगा तब निराशा के लिये कोई जगह नहीं होगी।

देश को जागरुक करने की चीजें करें शेयर

इस दौरान एक कार्यकर्ता आनंद श्रीवास्तव ने मिर्जापुर हाइवे को फोर लेन करने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद दिया। आनंद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और छोटी-छोटी सकारात्मक चीजों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। पीएम ने उनकी इसी आदत पर चुटकी लेते हुए कहा, 'आनंद जी आप सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं, मुझे पता है। आप सकारात्मक चीजें फैला रहे हैं, वरना आजकल तो ज्यादातर लोग गंध ही फैला रहे हैं।' मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बदलते भारत की तस्वीर लोगों को दिखाने के लिये मोबाइल से छोटे छोटे वीडियो तैयार करें और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें । उन्होंने जोर दिया कि आज भारत के हर गांव में बिजली पहुंची है, भारत सबसे अधिक तेज गति से बढने वाली अर्थव्यवस्था है। ऐसे में हमारे पास भी कुछ है जो लोगों में गर्व का भाव भर सकता है।

(भाषा इनपुट) 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए