लाइव न्यूज़ :

1969 में ही गुजरात के मुख्यमंत्री बनने का सपना देखा था?, बचपन के दोस्त दशरथभाई पटेल ने कहा- कैसे मोदी स्कूल में रहते हुए वडनगर रेलवे स्टेशन पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 14:59 IST

पटेल ने बताया कि कैसे मोदी स्कूल में रहते हुए वडनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को चाय बेचने के लिए एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में जाते थे, जहां उनके पिता की चाय की दुकान थी।

Open in App
ठळक मुद्देप्राथमिक विद्यालय से लेकर विसनगर (मेहसाणा जिले में) कॉलेज तक साथ-साथ पढ़ाई की।आरएसएस की शाखाओं में साथ-साथ जाते थे।सभी ने सूरत के स्वादिष्ट व्यंजन उंधियू का आनंद लिया।

वडनगरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर निवासी और उनके बचपन के दोस्त दशरथभाई पटेल ने बताया कि मोदी ने 2001 में मुख्यमंत्री पद संभालने से तीन दशक से भी पहले 1969 में ही गुजरात के मुख्यमंत्री बनने का सपना देखा था। प्रधानमंत्री की साधारण पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए, पटेल ने बताया कि कैसे मोदी स्कूल में रहते हुए वडनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को चाय बेचने के लिए एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में जाते थे, जहां उनके पिता की चाय की दुकान थी।

प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन के मौके पर पटेल ने कहा, ‘‘मोदी और मैंने प्राथमिक विद्यालय से लेकर विसनगर (मेहसाणा जिले में) कॉलेज तक साथ-साथ पढ़ाई की। हम आरएसएस की शाखाओं में साथ-साथ जाते थे। मोदी और उनके दोस्त एक बार मेरे खेत पर आए थे और हम सभी ने सूरत के स्वादिष्ट व्यंजन उंधियू का आनंद लिया। हम स्कूल के नाटकों में भी हिस्सा लेते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘1969 में, मोदी और मैं वडनगर (प्रधानमंत्री के गृहनगर) में जुड़वां बहनों और गायिकाओं, ताना और रीरी के एक छोटे और जीर्ण-शीर्ण स्मारक के पास से गुजर रहे थे। उस समय, मोदी ने मुझसे कहा था कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वह इस स्मारक का जीर्णोद्धार करेंगे। उन्होंने कई वर्षों तक इस सपने को जीवित रखा।

जब वह अंततः (2001 में) मुख्यमंत्री बने, तो उन्होंने अपना वादा निभाया और स्मारक के जीर्णोद्धार का आदेश दिया।’’ पटेल ने बताया कि उनके पिता वडनगर स्टेशन पर एक दुकान चलाते थे, जहां मोदी के पिता की चाय की दुकान थी। पटेल ने कहा, ‘‘स्टेशन पर केवल दो ट्रेनें आती थीं, एक सुबह और दूसरी शाम को।

यह तब की बात है जब हम स्कूल में थे। हाथ में केतली लिए, मोदी एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में जाकर रेल यात्रियों को चाय बेचते थे।’’ पटेल ने बताया कि कैसे मोदी एक बार वडनगर की शर्मिष्ठा झील से एक मगरमच्छ के बच्चे को पकड़कर घर ले आए थे, लेकिन बाद में अपनी मां हीराबा के कहने पर उसे वापस जलाशय में छोड़ दिया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत