लाइव न्यूज़ :

राफेल पर पीएम मोदी का आक्रामक प्रहार, बोले- डिफेंस कांग्रेस के लिए पंचिंग बैग की तरह

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 15, 2018 20:28 IST

सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील को क्लीन चिट दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश ने रंजन गोगोई कहा, 'हम सरकार को 126 विमान खरीदने पर विवश नहीं कर सकते, और यह सही नहीं होगा कि कोर्ट केस के हर पहलू की जांच करे। राफेल की कीमत की तुलना करना सुप्रीम कोर्ट का काम नहीं है। 

Open in App

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले और इस घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार पर कई घोटालों का एक बाद एक याद दिलाते हुए कहा, कांग्रेस के लिए डिफेंस सिर्फ एक  फंडिंग का सोर्स है। 

मोदी ने कहा, ' बड़े दुख की बात है कि कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और डिफेंस सेक्टर सिर्फ एक पंचिंग बैग या फिर एक फंडिंग सोर्स हैं। एक तरफ कांग्रेस नेता आर्मी चीफ का नाम लेकर सर्जिकल स्ट्राइक का मजाक उड़ाते हैं और दूसरी तरफ उन्होंने देश के डिफेंस सेक्टर को लूटा है।' 

सुप्रीम कोर्ट में नरेन्द्र मोदी सरकार ने दायर की याचिका 

शनिवार को मोदी सरकार ने राफेल डील पर किए गए फैसलों में तथ्यात्मक सुधार के लिए याचिका दायर की है। असल में केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले में संशोधन की मांग की है, जिसमें नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) रिपोर्ट और संसद की लोक लेखा समिति (PAC) के बारे में लिखा गया है। 

खबरों के मुताबिक एक विधि के अधिकारी ने बताया कि कोर्ट को अवगत कराने के लिए याचिका दायर की गई है कि कैग और पीएसी से जुड़े मुहरबंद दस्तावेज के मुद्दे पर अलग-अलग व्याख्या की जा रही है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने फैसले में कहा था कि कैग के साथ कीमत के ब्योरे को साझा किया गया और कैग की रिपोर्ट पर पीएसी ने गौर किया। कैग और पीएसी के मुद्दे के बारे में शीर्ष अदालत के फैसले के पैराग्राफ 25 में इसका जिक्र भी है।

सुप्रीम कोर्ट का राफेल डील पर फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील को क्लीन चिट दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश ने रंजन गोगोई कहा, 'हम सरकार को 126 विमान खरीदने पर विवश नहीं कर सकते, और यह सही नहीं होगा कि कोर्ट केस के हर पहलू की जांच करे। राफेल की कीमत की तुलना करना सुप्रीम कोर्ट का काम नहीं है। 

टॅग्स :राफेल सौदानरेंद्र मोदीकांग्रेसराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह