लाइव न्यूज़ :

पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा पर पीएम मोदी का ट्वीट, कहा-निधन से दुखी हूं, कर्मठता से काम किया, ओम शांति

By भाषा | Updated: January 18, 2020 19:05 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चोपड़ा को मीडिया जगत में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार 63 वर्षीय चोपड़ा का शनिवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा, “श्री अश्विनी कुमार चोपड़ा जी के निधन से दुखी हूं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्हें मीडिया जगत में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा।उन्होंने लोक प्रतिनिधि के तौर पर कर्मठता से काम किया और कई सामुदायिक कल्याण कार्यों की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी दैनिक पंजाब केसरी के मुख्य संपादक एवं पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि चोपड़ा को मीडिया जगत में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार 63 वर्षीय चोपड़ा का शनिवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा, “श्री अश्विनी कुमार चोपड़ा जी के निधन से दुखी हूं।

उन्हें मीडिया जगत में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने लोक प्रतिनिधि के तौर पर कर्मठता से काम किया और कई सामुदायिक कल्याण कार्यों की शुरुआत की। उनके परिवार एवं दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है। ओम शांति।”

अमरिंदर सिंह ने अश्विनी चोपड़ा के निधन पर शोक प्रकट किया

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा के निधन पर यह कहते हुए शोक प्रकट किया कि उन्होंने सदैव प्रेस की आजादी की वकालत की। सिंह ने कहा, ‘‘ अश्विनी कुमार के निधन के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में एक रिक्तता पैदा हो गयी जिसे भरना मुश्किल है।’’

उन्हें भद्र नेता, उत्कृष्ट पत्रकार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सासंद अपने अखबार के स्तंभ में पंजाब के विकास एवं कल्याण के मुद्दे सदैव उठाते रहे और पत्रकारिता के मूल्यों को बनाये रखने के लिए सदैव संघर्ष करते रहे।

चोपड़ा शनिवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में चल बसे। वह 63 साल के थे। सूत्रों के अनुसार उन्हें कैंसर था और तीन सप्ताह पहले उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह हरियाणा के करनाल से 2014 में सांसद चुने गये थे और पंजाब केसरी के संपादक थे। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीपंजाबहरियाणाअमरिंदर सिंहअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब