लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की मां हीराबेन के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल ने जारी किया प्रेस नोट, बताई कैसी अब तबियत

By रुस्तम राणा | Updated: December 29, 2022 14:05 IST

गुरुवार को अस्पताल ने प्रेस नोट जारी कर कहा, हीराबा मोदी की स्वास्थ्य स्थिति में अब सुधार है। वह अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल ने प्रेस नोट जारी कर कहा, हीराबा मोदी की स्वास्थ्य स्थिति में अब सुधार है अहमदाबाद स्थित यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती हैं हीराबेनसोमभाई मोदी ने कहा, उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, वह अभी काफी बेहतर हैं

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की सेहत को लेकर अस्पताल ने हैल्थ अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक अब उनकी तबियत में सुधार हो रहा है। वह अहमदाबाद स्थित यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती हैं। गुरुवार को अस्पताल ने प्रेस नोट जारी कर कहा, हीराबा मोदी की स्वास्थ्य स्थिति में अब सुधार है।

हीराबेन (99) को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां के चलते बुधवार को सुबह ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। सोमभाई मोदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वह अभी काफी बेहतर हैं। वे अपने हाथ और पैर भी हिला पा रही हैं। 

उन्होंने इशारों में हमें बताया कि हम उन्हें बिठा दें । साथ ही उन्होंने अस्पताल की ओर से दिया गया तरल आहार भी ग्रहण किया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आज सीटी स्कैन और एमआरआई किए जाने के बाद चिकित्सक उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने के संबंध में फैसला करेंगे।’’ अस्पताल ने बुधवार को कहा था कि प्रधानमंत्री की मां की हालत स्थिर है। 

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दोपहर में दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे थे और यहां अस्पताल में अपनी मां से मुलाकात की थी। वह एक घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में रुके थे। उन्होंने सिविल अस्पताल के परिसर में स्थित सरकार द्वारा वित्तपोषित स्वायत्त चिकित्सा सुविधा में चिकित्सकों से भी बात की थी। 

हीराबेन गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती हैं। उन्हें हीरा बा भी कहा जाता है। प्रधानमंत्री जब भी गुजरात दौरे पर आते हैं, तो नियमित रूप से रायसन जाकर अपनी मां से मिलते हैं।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर