लाइव न्यूज़ :

PNB घोटालाः राहुल ने किया PM और जेटली पर हमला, कहा-ऐसा बर्ताव मत कीजिए कि आप दोषी हैं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 19, 2018 01:47 IST

राहुल गांधी ने कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक के बाद कहा कि यह घोटाला आठ नवंबर, 2016 को तब शुरू हुआ, जब मोदीजी ने 500 और 1000 रुपये के नोट को अमान्य घोषित कर दिया था।

Open in App

नई दिल्ली, 16 फरवरीः पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी ) के 11,300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा। उन्होंने इस बार कहा कि पीएम मोदी ने बच्चों को दो घंटे में बताया कि वे परीक्षा में कैसे पास हों, लेकिन वह 22 हजार करोड़ के बैंकिंग घोटाले पर 2 मिनट नहीं बोलेंगे।

उन्होंने ट्वीट कर कहा ' प्रधानमंत्री मोदी बच्चों के परीक्षा पास करने के बारे में दो घंटे बात करते हैं, लेकिन 22,000 करोड़ रुपये के घोटाले पर दो मिनट नहीं बोलेंगे। श्रीमान जेटली छुपे हुए हैं। ऐसा बर्ताव मत कीजिए कि आप दोषी हैं! बोलिए।'

इससे पहले शनिवार को राहुल गांधी ने कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक के बाद कहा कि यह घोटाला आठ नवंबर, 2016 को तब शुरू हुआ, जब मोदीजी ने 500 और 1000 रुपये के नोट को अमान्य घोषित कर दिया था। उन्होंने आम लोगों की जेब से सभी पैसे लेकर बैंकिंग प्रणाली में डाल दिया। आश्चर्य की बात है कि मोदीजी (नीरव मोदी) 22 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए। प्रधानमंत्री एक घंटा 45 मिनट तक विद्यार्थियों को सिखाते हैं कि परीक्षा कैसे दें, लेकिन यह नहीं बताते कि जो रुपये लेकर नीरव मोदी भागे हैं, उसका जवाबदेह कौन है।

राहुल गांधी ने इस मामले पर पीएम मोदी और वित्तमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए थे और कहा था कि कई मंत्री सामने आए, सामाजिक न्याय मंत्री, रक्षामंत्री सामने आईं। लेकिन, वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री, जो इसके लिए ज्यादा जिम्मेदार हैं, उन्होंने इसपर एक शब्द नहीं बोला।"

राहुल गांधी ने कमिटी बैठक में हुई चर्चा का जिक्र करते हुए कहा था कि इस लेवल का, 22 हजार करोड़ रुपये का घोटाला, जिसे प्रधानमंत्री मोदी नजरअंदाज कर रहे हैं, वह उच्चस्तरीय संरक्षण के बगैर नहीं हो सकता। सरकार के लोगों को निश्चित तौर पर इसके बारे में पहले से मालूम होगा। नहीं तो, यह संभव नहीं है, क्योंकि राशि बहुत बड़ी है।

राहुल गांधी ने कहा था कि अधिकांश घोटाला मई 2015 में शुरू हुआ और 90 प्रतिशत वित्तीय लेन-देन इस सरकार के कार्यकाल में किया गया। यह सरकार लगातार जिम्मेदारी से भाग रही है। संसद के बाहर और भीतर इस घोटाले पर तमाम विपक्षी दलों के साथ संयुक्त रुप से मिलकर वह सरकार की घेरेबंदी करेगी। 

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)अरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया