प्रधानमंत्री मोदी ने दी उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई

By भाषा | Published: July 27, 2021 09:11 AM2021-07-27T09:11:56+5:302021-07-27T09:11:56+5:30

PM Modi wishes Uddhav Thackeray on his birthday | प्रधानमंत्री मोदी ने दी उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने दी उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई

नयी दिल्ली, 27 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके उत्तम स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’’

ठाकरे 61 साल के हो गए। उनका जन्म 1960 में आज ही के दिन मुंबई में हुआ था। वह शिव सेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे के पुत्र हैं तथा महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री हैं। शिव सेना का लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी से राजनीतिक गठबंधन रहा है, लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा के पिछले चुनाव में मुख्यमंत्री पद की कुर्सी को लेकर मतभेद के बाद उद्धव ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ हाथ मिला लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM Modi wishes Uddhav Thackeray on his birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे