प्रधानमंत्री मोदी ने मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन पर बधाई दी

By भाषा | Published: November 22, 2021 10:49 AM2021-11-22T10:49:31+5:302021-11-22T10:49:31+5:30

PM Modi wishes Mulayam Singh Yadav on his birthday | प्रधानमंत्री मोदी ने मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन पर बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन पर बधाई दी

नयी दिल्ली, 22 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। यादव 82 वर्ष के हो गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने देश की राजनीति में अहम योगदान दिया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के सैफई गांव में 1939 में हुआ था।

मोदी ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM Modi wishes Mulayam Singh Yadav on his birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे