लाइव न्यूज़ :

नागरिकता बिल: विरोध प्रदर्शनों पर पीएम मोदी ने कहा- असम के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं, आपके अधिकार कोई नहीं छीन सकता'

By विनीत कुमार | Updated: December 12, 2019 10:32 IST

असम में नागरिकता संशोधन विधेयक पर हो रहे विरोध को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने असम की जनता को भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि उनके अधिकार की रक्षा की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देCAB: असम में विरोध पर पीएम मोदी का ट्वीट, कहा- आपसे कोई आपका अधिकार नहीं ले सकतापीएम मोदी ने साथ ही कहा कि वे और उनकी सरकार असम के लोगों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है

नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में असम हो रहे प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीच कर भरोसा दिलाया है कि राज्य के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि वे असम के लोगों के आश्वस्त करना चाहते हैं कि कोई भी उनसे उनका अधिकार नहीं छीन सकता है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कहा, 'मैं असम में अपने भाई-बहनों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उन्हें बिल्कुल चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैंने उन्हें बताना चाहता हूं कि कोई उनके अधिकार, उनकी विशिष्ट पहचान और खूबसूरत संस्कृति को नहीं ले सकता। ये ऐसे ही जारी रहेगा और फलता-फूलता रहेगा।'  

पीएम मोदी ने साथ ही लिखा, 'केंद्रीय सरकार और मैं पूरी तरह से क्लॉज-6 के तहत असम के लोगों के राजनीतिक, भाषा, संस्कृति और जमीन के अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

बता दें कि राज्य सभा में बुधवार देर शाम नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी गई। इससे पहले सोमवार को लोकसभा में इस विधेयक को पास कर दिया गया था। हालांकि, इस विधेयक के खिलाफ पूर्वोत्तर राज्यों में भारी विरोध देखने को मिल रहा है।

नागरिकता संशोधन विधेयक में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए गैर मुस्लिम शरणार्थी - हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने का पात्र बनाने का प्रावधान है। 

असम में बुधवार को कई जगहों पर आगजनी और प्रदर्शन हुए। व्यापक प्रदर्शन के बाद असम में करीब 10 जिलों में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट बंद किया गया है। साथ ही गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में भी कर्फ्यू लगाया गया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनागरिकता संशोधन बिल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी