लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना को बेहद भयानक बताया, 43 लोगों की हुई मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2019 10:41 IST

राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई।दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली।

दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी के पास एक मकान में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई। इस घटना की खबर सुनते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई। घर में फंसे करीब 55 लोगों को बाहर निकाला गया है। इस घटना  के बाद घायलों को दिल्ली के चार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इस घटना के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "अनाज मंडी में आग लगने की घटना बहुत भीषण है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया।"

इसके अलावा पीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि अधिकारी त्रासदी स्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

इस घटना के तुरंत बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आग लगने की खबर दुखद है। बचाव अभियान चल रहा है, दमकलकर्मी पूरी कोशिश कर रहे हैं। 

इसके अलावा आपको बता दें कि देश के गृह मंत्री ने घटना के बाद दिल्ली के आलाधिकारियों को तत्काल आधार पर इस घटना के पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आवासीय इलाके में चलाई जा रही फैक्ट्री में आग लगने के समय 50 से अधिक लोग थे। पुलिस ने बताया कि हादसे में 43 लोग मारे गए हैं। दमकल के अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण फंसे कई लोगों को बाहर निकालकर आरएमएल अस्पताल एवं हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअग्नि दुर्घटनादिल्लीभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील