लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने 9 घंटे में 56 मंत्रालयों का लिया प्रजेंटेशन, सभी मंत्रियों से कहा- काम पर ध्यान दीजिए, रफ्तार तेज कीजिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2019 18:32 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद पिछले छह महीने में आधारभूत संरचना, कृषि और ग्राामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य की समीक्षा के लिए की गई बैठक में निर्देश दिए।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री परिषद के साथ हुई मैराथन बैठक करीब नौ घंटे तक चली और इस दौरान मोदी ने कहा कि अब तक कड़ी मेहनत की गयी है।सरकार के सूत्रों ने बताया कि दोपहर से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मंत्रियों और नौकरशाहों से आधारभूत संरचना और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नीतियां बनाने को कहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद पिछले छह महीने में आधारभूत संरचना, कृषि और ग्राामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य की समीक्षा के लिए की गई बैठक में निर्देश दिए। मंत्री परिषद के साथ हुई मैराथन बैठक करीब नौ घंटे तक चली और इस दौरान मोदी ने कहा कि अब तक कड़ी मेहनत की गयी है किंतु विशेषज्ञों और हितधारकों एवं लोगों की राय के आधार पर और हासिल किया जा सकता है।

सरकार के सूत्रों ने बताया कि दोपहर से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र की समीक्षा की। दोपहर बाद उनका ध्यान आधारभूत क्षेत्र पर रहा जिसमें विभिन्न समितियों के सचिवों ने तीन क्षेत्रों पर मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते होने वाली बैठक में सामाजिक क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

यह बैठक ऐसे समय में हो हुई जब नागरिकता संशेधन कानून और प्रस्तावित एनआरसी को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि बैठक में यह मुद्दा उठा या नहीं। सूत्रों ने बताया कि आमतौर पर मंत्री परिषद् की बैठक प्रत्येक महीने कैबिनेट की बैठक के बाद होती है, लेकिन इस बार यह बैठक अलग से हो रही है।

नियमित कैबिनेट बैठक 24 दिसंबर को होगी। पिछले कुछ सप्ताहों में प्रधानमंत्री ने कैबिनेट की बैठक के दौरान सरकार की नीतियों को लागू करने को लेकर विभिन्न मंत्रालयों की ओर से हुई प्रगति की समीक्षा की है। गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत सरकार बड़े जनादेश के साथ सत्ता में आई और नवंबर में उसके छह महीने पूरे हुए हैं।

टॅग्स :मोदी सरकारदिल्लीनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह