लाइव न्यूज़ :

PM Modi to visit Gujarat: गुजरात की धरती सुदर्शन धारी मोहन यानी द्वारकाधीश और चरखा धारी मोहन यानी पूज्य बापू की, पीएम मोदी ने किया रोडशो, देखिए वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 25, 2025 19:13 IST

PM Modi to visit Gujarat: ऑपरेशन सिंदूर... हमारी सेना के शौर्य और सुदर्शन चक्रधारी मोहन के भारत की इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देPM Modi to visit Gujarat:  पहलगाम का बदला भारत ने कैसे लिया है। 22 मिनट ही सफाचट। PM Modi to visit Gujarat: आकाओं को हम छोड़ते नहीं, चाहे वो कहीं भी छुपे हों। PM Modi to visit Gujarat: आतातायी... ये हमारा खून बहाते थे और दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकार कुछ नहीं करती थी।

अहमदाबादः गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक सार्वजनिक रैली से पहले सोमवार शाम अहमदाबाद शहर के पूर्वी हिस्से में रोड शो किया। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं गुजरात से लोकसभा सदस्य सीआर पाटिल ने मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश भर में गणेश उत्सव का एक अद्भुत उत्साह है। गणपति बप्पा के आशीर्वाद से आज गुजरात के विकास से जुड़ी अनेक परियोजनाओं का भी श्रीगणेश हुआ है। गुजरात की ये धरती, दो मोहन की धरती है।

एक, सुदर्शन-चक्रधारी मोहन... यानी, हमारे द्वारकाधीश श्रीकृष्ण और दूसरे, चरखाधारी मोहन... यानी, साबरमती के संत पूज्य बापू। भारत आज सुदर्शन-चक्रधारी मोहन और चरखाधारी मोहन के दिखाए रास्ते पर चलकर निरंतर सशक्त होता जा रहा है।  ये मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे विकास के अनेक प्रोजेक्ट्स आप सभी जनता जनार्दन के चरणों में समर्पित करने का सौभाग्य मिला है।

आतातायी... ये हमारा खून बहाते थे और दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकार कुछ नहीं करती थी। लेकिन आज आतंकवादियों और उनके आकाओं को हम छोड़ते नहीं, चाहे वो कहीं भी छुपे हों। दुनिया ने देखा है कि पहलगाम का बदला भारत ने कैसे लिया है। 22 मिनट ही सफाचट। ऑपरेशन सिंदूर... हमारी सेना के शौर्य और सुदर्शन चक्रधारी मोहन के भारत की इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है।

मैं इन विकास कार्यों के लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई देता हूं। हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री नरोदा क्षेत्र पहुंचे और हरिदर्शन चौराहे से शहर के निकोल क्षेत्र में खोडलधाम मैदान तक उन्होंने दो किलोमीटर रोड शो किया। खोडलधाम मैदान में वह 5,477 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करेंगे। हजारों लोग खड़े थे, जिन्होंने मोदी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। 

टॅग्स :गुजरातनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है