लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खराब और अल्प ज्ञान से दंग रह गए पीएम मोदी, जानिए मामला

By भाषा | Updated: January 18, 2020 14:36 IST

वाशिंगटन पोस्ट ने बुधवार को खबर प्रकाशित की कि फिलिप रुकर और कैरोल डी लियोनिंग की 417 पन्नों की किताब ‘ए वैरी स्टेबल जीनियस’ में राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के पहले तीन साल की ऐसी अनेक घटनाएं अंकित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकारोबार से राजनीति में आए ट्रंप ने 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीता और 20 जनवरी, 2017 को उन्होंने पद संभाला।वाशिंगटन पोस्ट में वो साल नहीं बताया गया है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने ये टिप्पणियां कीं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने यह कहकर उन्हें हैरान कर दिया था कि भारत और चीन के बीच कोई सीमा नहीं है।

इससे ट्रंप के ‘‘खराब’’ भौगोलिक ज्ञान का पता चला। इस तरह के अनेक किस्से पुलित्जर पुरस्कार जीत चुके दो अमेरिकी पत्रकारों की नयी पुस्तक में हैं। वाशिंगटन पोस्ट ने बुधवार को खबर प्रकाशित की कि फिलिप रुकर और कैरोल डी लियोनिंग की 417 पन्नों की किताब ‘ए वैरी स्टेबल जीनियस’ में राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के पहले तीन साल की ऐसी अनेक घटनाएं अंकित हैं।

कारोबार से राजनीति में आए ट्रंप ने 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीता और 20 जनवरी, 2017 को उन्होंने पद संभाला। हालांकि वाशिंगटन पोस्ट में वो साल नहीं बताया गया है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने ये टिप्पणियां कीं। दोनों पत्रकार उस टीम में शामिल थे जिसने ट्रंप और रूस पर अपनी रिपोर्टिंग के लिए 2018 का पुलित्जर पुरस्कार जीता था।

इन दोनों पत्रकारों का दावा है कि भारत चीन को लेकर ट्रंप के भौगोलिक ज्ञान का संकेत पा कर मोदी की आंखें आश्चर्य से फैल गईं और उनके हाव भाव से उनकी स्तब्धता साफ जाहिर हुई। भारत और चीन के बीच 3,488 किमी लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सीमा विवाद अनसुलझा है।

मोदी और ट्रंप के बीच हालांकि अच्छी घनिष्टता हो गई है। साल 2019 में दोनों नेताओं की चार बार मुलाकात हुई। इनमें ह्यूस्टन में आयोजित ‘‘हाउडी मोदी ! ’’ कार्यक्रम शामिल है जिसमें दोनों नेता साथ मौजूद थे। सितंबर 2019 में अपने अमेरिका दौरे में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप को परिवार के साथ भारत आने का न्योता दिया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीचीनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया