लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने मिल्खा सिंह से बात की, स्वास्थ्य के बारे में पूछा

By भाषा | Updated: June 4, 2021 15:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज धावक मिल्खा सिंह से शुक्रवार को बात की और उनकी खैरियत पूछी।

मिल्खा सिंह को बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि सिंह जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे और तोक्यो ओलंपिक्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आशीर्वाद तथा प्रेरणा देंगे।

“फ्लाइंग सिख” के तौर पर प्रसिद्ध सिंह हाल में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे ।

ऑक्सीजन का स्तर लगातार घटने के कारण उन्हें अस्पताल के गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। 91 वर्षीय सिंह की हालत स्थिर है।

मिल्खा सिंह के पुत्र जीव मिल्खा सिंह ने अपने पिता की कुशल क्षेम पूछने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहा। जीव मिल्खा सिंह गोल्फ के जाने माने खिलाड़ी हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर आपने पिताजी को फोन किया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत धन्यवाद। पिताजी को कल वापस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनकी हाल स्थिर है। पिताजी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करने वाले सभी लोगों को मैं फिर से धन्यवाद देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब