लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की पंजाब में फंसी कार के पास नारे लगाते दिखे बीजेपी के समर्थक, किसान संगठन ने साझा किया वीडियो, वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: January 7, 2022 15:57 IST

किसान संगठन द्वारा जारी वीडियो में फ्लाइओवर पर पीएम मोदी की कार रुकी हुई है और बगल की सड़क पर उनके समर्थ बीजेपी का झंडा लिए नारेबाजी कर रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देकिसान एकता मोर्चा ने पीएम मोदी की पंजाब में फंसी कार से जुड़ा वीडियो ट्वीट किया हैवीडियो में पीएम मोदी की कार के पास बीजेपी समर्थक पार्टी का झंडा लिए जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैंकिसान मोर्चा ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि पीएम मोदी किसानों पर सवाल कैसे खड़े कर सकते हैं

पंजाबः पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले में हो रहे बयानबाजियों के बीच किसान एकता मोर्चा ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें पंजाब में फंसी पीएम मोदी की कार के पास बीजेपी के समर्थक पार्टी का झंडा लिए नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। 

बुधवार  को पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली करनेवाले थे लेकिन बीच में ही एक फ्लाइओवर पर उनका काफिला 15 से 20 मिनट तक रुका रहा क्योंकि वहां कुछ प्रदर्शकारियों ने सड़क जाम कर रखी थी। बीजेपी इसे पीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक करार देते हुए कांग्रेस पर लगातार हमले कर रही है। 

सुरक्षा चूक मामले को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी बीजेपी नेताओं के लगातार निशाने पर बने हुए हैं। राज्य सरकार ने जांच टीम गठित की जिसको पंजाब बीजेपी अध्यक्ष ने नकार दिया। वहीं गृहमंत्रालय ने भी दो सदस्यों की जांच टीम गठित की। पंजाब सरकार पीएम के कार्यक्रम रद्द होने को लेकर खेद जताया और सुरक्षा चूक पर सफाई दी। किसान संगठन भी लगातार इसपर अपनी बात रख रहे हैं।

इस बीच किसान एकता मोर्चा ने वीडियो साझाकर बहस की दिशा को एक नया मोड़ दे दिया है। वीडियो साझा करते हुए किसान संगठन ने लिखा,  पीएम मोदी की गाड़ी के पास बीजेपी समर्थकों की साफ झलक। पीएम मोदी किसानों पर सवाल कैसे उठा सकते हैं?

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि फ्लाइओवर पर पीएम मोदी की कार रुकी हुई है और बगल की सड़क पर उनके समर्थ बीजेपी का झंडा लिए नारेबाजी कर रहे हैं। बीजेपी समर्थक नरेंद्र भाई मोदी, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। 

गृह मंत्रालय ने सुरक्षा चूक को लेकर ट्वीट में लिखा था कि ''हुसैनीवाला से 30 किलोमीटर पहले पीएम का काफ़िला एक फ़्लाईओवर पर पहुँचा तो पाया गया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर रखी है। प्रधानमंत्री फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट तक फँसे रहे. यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक थी।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीKisan Morchaपंजाबकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?