लाइव न्यूज़ :

गुजरात में बोले पीएम मोदी, हमारी सरकार में GDP दर सबसे अधिक, बताया क्या है बीजेपी का मंत्र

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 18, 2019 14:03 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, आयुष्मान भारत योजना से 50 करोड़ गरीबों को ये विश्वास मिला है कि गंभीर बीमारी में सरकार उनके साथ है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, मैं वाइब्रेंट गुजरात के 15 साझेदार देशों का दिल से स्वागत करता हूं। पीएम मोदी ने कहा, वाइब्रेंट गुजरात अब एक ग्लोबल इवेंट बन गया है। मोदी ने कहा भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में से एक है। 

पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार का एक मंत्र है। रिफॉर्म, , ट्रांसफॉर्म, परफॉर्म ऐंड फर्दर परफॉर्म'। इससे ज्यादा हमारी सरकार का कोई भी मंत्रा नहीं है। 

पीएम मोदी ने कहा, पिछल चार वर्षों में, हमने वर्ल्ड बैंक की डूइंग बिजनेस रिपोर्ट की ग्लोबल रैंकिंग में 65 स्थानों की छलांग लगाई है। लेकिन हम अभी भी संतुष्ट नहीं हैं। मैंने अपनी टीम को और अधिक मेहनत करने के लिए कहा है ताकि भारत अगले साल शीर्ष 50 में रहे है। 

पीएम मोदी ने हमारे पास दुनिया की की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं हैं। हमारे साथ बिजनेस करना एक बड़ा मौका है। पीएम मोदी ने कहा हमारे पास वर्ल्ड क्लास इंजिनियरिंग एजुकेशन सिस्टम है। पीएम मोदी ने कहा, आयुष्मान भारत योजना से 50 करोड़ गरीबों को ये विश्वास मिला है कि गंभीर बीमारी में सरकार उनके साथ है। इलाज के लिए उन्हें अपना घर-जमीन गिरवी रखने की जरूरत नहीं है। इस योजना से सिर्फ 100 दिन के भीतर 7 लाख गरीबों का मुफ्त इलाज हुआ है। 

पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार के पूरे कार्यकाल के दौरान 7.3% की औसत जीडीपी दर 1991 के बाद से किसी भी भारतीय सरकार के दौरान सबसे अधिक है। वहीं, महंगाई की औसत दर भी 4.6% है जो 1991 के बाद किसी भी भारतीय सरकार के दौरान सबसे कम है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया