लाइव न्यूज़ :

NDA के डिनर में पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार को बताया तीर्थ यात्रा की तरह, कहा- चुनाव केवल पार्टी ने नहीं बल्कि जनता ने भी लड़ा

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 21, 2019 22:54 IST

पीएम मोदी के बारे में बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है कि हमारा लक्ष्य कभी वोट और सत्ता नहीं रहा है। हमारा लक्ष्य नए भारत का निर्माण रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने इस बात की जानकारी दी है कि  NDA के सभी सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास व्यक्त किया है। राजनाथ सिंह ने कहा, हम कृषि और ग्रामीण विकास में 25 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट करेंगे। 

बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए नेताओं को दिल्ली के अशोका होटल में डिनर पर के लिए बुलाया है। डिनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई नेता पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने डिनर के पहले लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार को तीर्थ यात्रा की तरह बताया है। इससे पहले बीजेपी मुख्यालय पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों के लिए आयोजित ‘स्वागत एवं आभार मिलन समारोह’ भी हुए। 

 

बीजेपी मुख्यालय पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों के लिए आयोजित ‘स्वागत एवं आभार मिलन समारोह’ में पीएम मोदी ने कहा,'ऐसा लगा जैसे जनता देश के पुनर्जागरण और राष्ट्रीय उत्थान के अभियान में योगदान देने के लिए कृत संकल्पित थी।' 

पीएम मोदी ने कहा, चुनाव प्रचार मेरे लिए तीर्थ यात्रा से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल पार्टी ने नहीं बल्कि जनता ने भी लड़ा। 

वहीं, राजनाथ सिंह ने कहा, NDA ने संकल्प लिया है कि आने वाले वर्षों में हम प्रगति की गति को और आगे लेकर जायेंगे और इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट करेंगे। 

राजनाथ सिंह ने कहा, हम कृषि और ग्रामीण विकास में 25 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट करेंगे। 

पीएम मोदी के बारे में बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है कि हमारा लक्ष्य कभी वोट और सत्ता नहीं रहा है। हमारा लक्ष्य नए भारत का निर्माण रहा है।

राजनाथ सिंह ने इस बात की जानकारी दी है कि  NDA के सभी सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास व्यक्त किया है।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया