लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर कहा-"आसमान में भले ही एक चांद चमकता हो, लेकिन दुनिया में देश को चमकाने के लिए बंगाल ने दिए कई चांद"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2020 10:05 IST

पीएम मोदी ने कहा कि सुभाष चंद्र, जगदीश चंद्र, केशव चंद्र , विपीन चंद्र, बंकिम चंद्र, ईश्वर चंद्र ऐसे दर्जनों चंद्र हैं, जिन्होंने देश के नाम को वैश्विक स्तर पर उंचा किया है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद व रविंद्र नाथ टैगोर ने दुनिया भर को जगाने का काम किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (11 जनवरी) को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।इंदिरा गांधी समेत देश के कई पूर्व प्रधानमंत्री बेलूर मठ का दौरा कर चुके हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल में हैं। आज स्वामी विवेकानंद जयंती पर भारी संख्या में नौजवानों को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि आसमान में भले ही एक चांद चमकता हो, लेकिन दुनिया में देश को चमकाने के लिए बंगाल कई चांद दिए हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र, जगदीश चंद्र, केशव चंद्र , विपीन चंद्र, बंकिम चंद्र, ईश्वर चंद्र ऐसे दर्जनों चंद्र हैं, जिन्होंने देश के नाम को वैश्विक स्तर पर उंचा किया है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद व रविंद्र नाथ टैगोर ने दुनिया भर को जगाने का काम किया है। 

बता दें कि देश के प्रधानमंत्री अपने दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे हुए हैं। यहां पीएम मोदी का शनिवार रात को राजभवन में रूकना तय हुआ था, लेकिन वो यहां नहीं रूक कर बेलूर मठ पहुंच गए। उन्होंने रात्री विश्राम यहीं किया। खबरों की मानें तो सुबह चार बजे की आरती में भी पीएम मोदी ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, वह आज यहां स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भारी संख्या में मौजूद नौजवानों को संबोधित करेंगे।

 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (11 जनवरी) को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी ने हावड़ा ब्रिज के लाइट ऐंड साउंड शो का उद्घाटन किया। पीएम मोदी के साथ लाइट ऐंड साउंड शो कार्यक्रम में राज्यपाल जगदीप धनखड़ और सीएम ममता बनर्जी भी शामिल हुईं।

 

बता दें कि यह परियोजना कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ जश्न का हिस्सा है। यह नया शो पर्यटकों और मेट्रो शहर के लोगों के लिए एक आकर्षण बनने की उम्मीद है।

हावड़ा पुल को अंग्रेजों ने बनाया था और इसे 1943 में जनता के लिए खोला गया था। इस पुल ने उस पीपे के पुल का स्थान लिया था जो कोलकाता को हावड़ा से जोड़ता था। केपीटी ने 2018 में इस पुल के 75 वर्ष मनाये थे जिसे ‘गेटवे आफ कोलकाता’ के तौर पर जाना जाता है। पुल को 1965 में रवींद्र सेतु नाम दिया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के शीघ्र बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन की ओर से सीएए के खिलाफ आयोजित धरने में हिस्सा लिया।

ममता बनर्जी ने सीएए के खिलाफ पार्टी के धरना में कहा कि सीएए सिर्फ कागज पर ही रहेगा, यह कभी लागू नहीं होगा, हम इसकी अनुमति नहीं देंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोलकातापश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब