लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा, 'भारतीय सेना कभी सैन्य तख्तापलट नहीं करेगी'

By भाषा | Updated: February 10, 2019 20:39 IST

पीएम मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,‘‘कुछ दिन पहले देश ने उस कहानी पर अपनी कड़ी नफरत प्रकट की थी जिसमें संप्रग के एक शीर्ष मंत्री ने एक कहानी आगे बढ़ाई कि हमारी सेना एक तख्तापलट करेगी।’’ 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत में कभी कोई सैन्य तख्तापलट नहीं होगा। वह परोक्ष रूप से उन खबरों के संदर्भ में यह बात कह रहे थे जिनमें कथित तौर पर तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह के कार्यकाल के दौरान 2011-12 में सेना के ऐसे अभियान छेड़ने का जिक्र था।मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,‘‘कुछ दिन पहले देश ने उस कहानी पर अपनी कड़ी नफरत प्रकट की थी जिसमें संप्रग के एक शीर्ष मंत्री ने एक कहानी आगे बढ़ाई कि हमारी सेना एक तख्तापलट करेगी।’’ उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय यह जानता है कि हमारी सेना ऐसी कोई चीज नहीं कर सकती लेकिन कांग्रेस का रुख देखिये।’’ पीएम की यह टिप्पणी केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सेना प्रमुख वी के सिंह द्वारा यह कहने के कुछ दिन बाद आयी है कि उन्होंने मोदी को पत्र लिखकर 2012 में संप्रग..दो सरकार के दौरान तख्तापलट के प्रयास के बारे में कथित रूप से झूठी रिपोर्ट प्रकाशित कराने की जांच कराने की मांग की है। सिंह ने कहा, ‘‘भारतीय सेना देश से प्रेम करती है और वह कभी भी उसके खिलाफ नहीं जा सकती।’’ मोदी ने साथ ही सेना की चार दशक पुरानी ‘वन रैंक वन पेंशन’ मांग को पूरा करने का उल्लेख किया और कहा, ‘‘कांग्रेस हमारी सेना का अनादर करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने सेना प्रमुख के लिए ऐसे समय अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया जब सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सीमापार किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजग सरकार ‘‘प्रत्येक भारतीय की एक सरकार है। हम भविष्य के निर्माण के लिए कदम उठाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।’’ मोदी की यह टिप्पणी तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल द्रमुक और उसकी सहयोगी पार्टियों द्वारा इसको लेकर बार बार हमले करने के मद्देनजर महत्व रखती है कि केंद्र की भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों के हितों के खिलाफ काम कर रही है।

उन्होंने विकास को लेकर समग्र दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए सड़क निर्माण, भारत माला परियोजना में तेजी का उल्लेख किया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय सेनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर