लाइव न्यूज़ :

PM Modi Saharanpur: 'रामनवमी में राम लला टेंट में नहीं भव्य मंदिर में दर्शन देंगे', पीएम मोदी ने कहा,'भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है'

By धीरज मिश्रा | Updated: April 6, 2024 12:27 IST

PM Modi Saharanpur: पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थे। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा कि अयोध्या में राम लला का मंदिर चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि हमारा मिशन रहा हैइस रामनवमी में राम लला टेंट में नहीं भव्य मंदिर में दर्शन देंगेयह हमारी पीढ़ी के लिए कितना बड़ा गौरव है

PM Modi Saharanpur: पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थे। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारा यह स्थान मां शक्ति का स्थान है, ये मां शक्ति की साधना का स्थान है और हिंदुस्तान के हर कोने में शक्ति की उपासना हमारी स्वाभाविक, आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है। हम वो देश हैं, जो कभी भी शक्ति उपासना को नकारते नहीं हैं।

लेकिन ये देश का दुर्भाग्य है कि इंडी अलायंस के लोग चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। जिन-जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने का प्रयास किया है, उन सबका क्या हाल हुआ है, ये इतिहास और पुराणों में अंकित है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम लला का मंदिर चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि हमारा मिशन रहा है। इस रामनवमी में राम लला टेंट में नहीं भव्य मंदिर में दर्शन देंगे।

यह हमारी पीढ़ी के लिए कितना बड़ा गौरव है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना यह हमारा मिशन था। जो कि पूरा हो चुका है। जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजों ने जो पत्थर फेंके थे मोदी उन्हीं पत्थर को जोड़कर विकसित जम्मू बना रहा है। पीएम ने कहा कि याद कीजिए 2014 के दिन देश घोर निराशा, घोर संकट के दौर से गुजर रहा था। तब मैंने कहा था देश नहीं झुकने नहीं दूंगा। आपने आशीर्वाद देने में कोई कमी नहीं रखी है। बीजेपी सरकार ने भारत की छवि तेजी से विकसित करने वाला देश बना दिया है।

विदेशों में भारत का डंका बज रहा है। मोदी के कारण नहीं, आपके वोट के कारण दुनिया में डंका बज रहा है। 140 करोड़ देशवासियों की ताकत है, दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। इसलिए हिन्दुस्तान के हर कोने से एक ही आवाज आ रही हैं, महिलाएं, बुजुर्ग, गांव, शहर भी बोल रहा है। एक ही बात कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। आज शुभ अवसर है, आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशक में, रिकॉर्ड संख्या में देशवासी जुड़े। भाजपा ने लोगों का विश्वास व दिल जीता है।

इसका कारण है भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है। भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। हमारे लिए देशहित से कुछ नहीं है। भाजपा से लोग सत्ता से नहीं जुड़ते एक मिशन के लिए जुड़ते हैं। भाजपा ने गरीब के जीवन से अंधेरा दूर किया। उसे मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया। मुफ्त राशन दिया। पांच साल के लिए मुफ्त राशन की गारंटी दी है। पांच लाख रुपये का चिकित्सा सुविधा दी है।

10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल पाए हैं। कांग्रेस की सरकारें जो कई दशक में नहीं कर पाई वह हमने 10 साल में करके दिखाया है। इसलिए पूरा देश कह रहा है 4 जून 400 पार। कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही, कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। इंडी एलायंस कमीशन के लिए है। एनडीए मोदी सरकार मिशन के लिए है। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथसहारनपुरBJP government of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप