लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने राहुल गांधी समेत प्रमुख विपक्षी नेताओं से की यह अपील, अखिलेश यादव ने कसा तंज

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 13, 2019 12:32 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं अलग-अलग क्षेत्रों के प्रभावशाली लोगों, राजनीति, उद्योग, खेल और फिल्म जगत के लोगों से कहना चाहूंगा कि वे मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आगे आएं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी समेत प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं से ट्विटर पर एक अपील की है। उन्होंने लिखा कि मैं राहुल गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार, मायावती, अखिलेश यादव और एमके स्टालिन से अपील करता हूं कि वो लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने बढ़-चढ़कर जनता की भागीदारी को लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत बताया। विपक्ष नेताओं के साथ उन्होंने ट्वीट की श्रंखला में राजनीति, मनोरंजन और खेल जगत की हस्तियों से भी मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। पीएम मोदी ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मीडिया के महत्वपूर्ण रोल को भी रेखांकित किया।

उन्होंने बुधवार सुबह एक ब्लॉग में अपील करते हुए कहा था, 'मैं अलग-अलग क्षेत्रों के प्रभावशाली लोगों, राजनीति, उद्योग, खेल और फिल्म जगत के लोगों से कहना चाहूंगा कि वे मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आगे आएं। हम सब लोग मिलकर यह दिखा दें कि इस बार अभूतपूर्व मतदान होगा और इस बार का मतदान देश के चुनावी इतिहास के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।' इसके बाद उन्होंने तमाम हस्तियों को अलग-अलग ट्वीट में टैग करके मतदाताओं को जागरूक करने को कहा।

पीएम मोदी के इस ट्वीट पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री बदलने की अपील कर डाली। उन्होंने लिखा, ' दिल ख़ुश हुआ कि प्रधान मंत्री जी भी महागठबंधन से महापरिवर्तन की अपील कर रहे हैं। मैं भी सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध करता हूँ कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में मतदान करें और नया प्रधान मंत्री चुनें।'

प्रधानमंत्री मोदी ने केसीआर, नवीन पटनायक, एचडी कुमारस्वामी, चंद्रबाबू नायडु और वाईएस जगन मोहन रेड्डी से भी ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाने की अपील की। पीएम मोदी ने नीतीश कुमार, रामविलास पासवान और पवन कुमार चामलिंग से लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना सक्रिय सहयोग देने को कहा।

दक्षिण की फिल्मी हस्तियों में उन्होंने मोहनलाल और नागार्जुन को टैग किया। इसके अलावा कैलाश सत्यार्थी, किरण बेदी और सुदर्शन पटनायक को भी लोकतंत्र की मजबूती में योगदान देने को कहा। उन्होंने श्री श्री रविशंकर, सद्गुरु जी और बाबा रामदेव से लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने को कहा।

खेल जगत की हस्तियों में उन्होंने नीरज चोपड़ा, योगेश्वर दत्त और सुशील कुमार से अपील की। इसके अलावा किदांबी श्रीकांत, पीवी सिंधू और साइना नेहवाल को भी लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए नामित किया। कारोबारियों में रतन टाटा, आनंद महिंद्रा और आशीष चौहान को टैग किया।

बॉलीवुड हस्तियों में रणवीर सिंह, वरुण धवन और विक्की कौशल से युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। उन्होंने लिखा कि अब अपना टाइम आ गया है बोलने का वक्त आ गया। और नजदीकी पोलिंग बूथ में जोश दिखाने का भी।

मीडिया के महत्व को लोकतंत्र में रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कई पत्रकारों को भी टैग किया और वोटर अवेयरनेस फैलाने की बात कही। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र और ब्रम्ह कुमारी जैसे संगठनों से भी मतदान जागरूकता फैलाने की अपील की। पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि 2019 के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीराहुल गांधीअखिलेश यादवमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह