लाइव न्यूज़ :

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी पर पीएम मोदी ने जारी किया 100 रुपये का सिक्का

By गुणातीत ओझा | Updated: October 12, 2020 11:54 IST

राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजमाता की स्मृति में 100 रुपये का सिस्का जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देराजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी समारोह का समापन आज होगा।इस मौके पर पीएम मोदी ने 100 रुपये का स्मृति सिक्का जारी किया।

नई दिल्ली: राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजमाता की स्मृति में 100 रुपये का सिस्का जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्मृति सिक्के के बारे में रविवार को ट्विर कर जानकारी भी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, "12 अक्टूबर को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती है। इस खास अवसर पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। यह उनके जन्मशताब्दी उत्सव का हिस्सा है और उनके महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि देने का एक मौका है।"

जानें इस सिक्के के बारे में

100 रुपये के इस विशेष सिक्के पर एक तरफ राजमाता विजयाराजे सिंधिया की फोटो है। सिक्के के ऊपरी हिस्से पर हिंदी में 'श्रीमती विजया राजे सिंधिया की जन्म शताब्दी' लिखा है। नीचे के हिस्से में अंग्रेजी में लिखा हुआ है। सिक्के पर उनके जन्म का साल 1919 और जन्म शताब्दी 2019 लिखा हुआ है। सिक्के की दूसरी तरफ हिंदी और अंग्रेजी में भारत लिखा हुआ है और अशोक स्तंभ बना है। इसके अलावा नीचे 100 रुपये लिखा हुआ है।

यशोधरा राजे ने जताया पीएम का आभार

विजयाराजे सिंधिया की बेटी और मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने लिखा, "जनसंघ से तन-मन-धन से जुड़ी, आदर्श भारतीय राष्ट्रवाद की हिमायती, कैलाशवासिनी श्रीमंत #विजयाराजेसिंधिया की स्मृति में #स्मारकसिक्काविमोचन के लिए माननीय पीएम नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार। अम्मा महाराज का आशीर्वाद और उनकी प्रेरणा आपको यशस्वी एवं दीर्घजीवी बनाए!" यशोधरा राजे ने अपने ट्वीट में अपनी बहन वसुंधरा राजे को भी टैग किया है।

जानें राजमाता विजयाराजे सिंधिया के बारे में

राजमाता विजयाराजे सिंधिया जनसंघ की नेता थीं। वे भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थीं। राजघराने से ताल्लुक रखने वाली विजयाराजे सिंधिया भाजपा के बड़े चेहरों में से एक थीं और हिंदुत्व मुद्दों पर काफी मुखर थीं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया विजया राजे सिंधिया की बेटी है और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पोते हैं।

टॅग्स :विजया राजे सिंधियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?