लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर जताया शोक, आपातकाल विरोधी आंदोलन में उनकी भूमिका को किया याद

By भाषा | Updated: June 2, 2020 14:51 IST

बीजेपी तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष केएन लक्ष्मणन के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया और आपातकाल विरोधी आंदोलन में उनकी भूमिका याद की।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष केएन लक्ष्मणन का निधन सोमवार की रात को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हो गया।लक्ष्मणन ने 2001-06 में चेन्नई के मायलापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष केएन लक्ष्मणन के निधन पर दुख जताया और आपातकाल विरोधी आंदोलन में उनकी भूमिका याद की। लक्ष्मणन का निधन सोमवार की रात को सलेम के सेवाईपेट्टई स्थित उनके आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हो गया। वह 92 वर्ष के थे। लक्ष्मणन के परिवार में पत्नी रंगनायकी अम्मल, बेटी भुवनेश्वरी और बेटा शेखर हैं। लक्ष्मणन ने 2001-06 में चेन्नई के मायलापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह दो बार भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष रहे।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री केएन लक्ष्मणन जी के निधन से दुखी हूं। वह तमिलनाडु के लोगों की सेवा करने और वहां भाजपा संगठन का विस्तार करने में अग्रणी रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपातकाल विरोधी आंदोलन में उनकी भूमिका और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी को हमेशा याद रखा जाएगा। ओम शांति।’’

पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा, ‘‘जनसंघ से भाजपा की लक्ष्मणन की उल्लेखनीय यात्रा और जनता की सेवा के लिए उनका समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करेगा।’’ नड्डा ने लक्ष्मण के शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मुरलीधर राव ने कहा, ‘‘वह बहुत ही सरल थे लेकिन राष्ट्रवाद की विचारधारा और जन सेवा के प्रति प्रतिबद्ध थे। लोगों और राष्ट्र को सशक्त बनाने के मार्ग पर अडिग होकर चलते रहे।’’

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन ने कहा कि लक्ष्मणन ने राजनीति से लेकर धर्म और शिक्षा तक सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वह राष्ट्रवादी थे। उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय है।’’ 1970 में, एन पी वासुदेवन के साथ उन्होंने केवल 35 छात्रों के साथ साधारण तरीके से श्री विद्या मंदिर स्कूल शुरू किया था। मुरुगन ने कहा कि अब वह संस्थान काफी बड़ा हो गया है, जहां 1,000 से अधिक छात्र पढ़ते हैं। पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी लक्ष्मणन के निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीतमिलनाडुभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष