लाइव न्यूज़ :

देखें: हाथ में थाली लेकर पीएम मोदी ने किया प्रतीकात्मक भगवान श्री राम-माता सीता का राज्याभिषेक-उतारी आर्ती, सामने आया वीडियो

By आजाद खान | Updated: October 24, 2022 13:33 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि पहले पीएम मोदी प्रतीकात्मक भगवान श्री राम और माता सीता का राज्याभिषेक कर रहे है। इसके बाद सीएम योगी भी राज्याभिषेक और आर्ती करते हुए दिखाई दे रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी द्वारा प्रतीकात्मक भगवान श्री राम-माता सीता के राज्याभिषेक का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में पहले पीएम मोदी और फिर सीएम योगी को राज्याभिषेक और आर्ती करते हुए देखा गया है। इस दौरान स्टेज पर कई और कलाकार भी मौजूद थे, पीएम द्वारा उनकी भी आर्ती उतारी गई है।

लखनऊ: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने प्रतीकात्मक भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया है। इस दौरान उन्हें प्रतीकात्मक भगवान श्री राम और माता सीता की आर्ती भी उतारते हुए देखा गया है। 

मंच पर पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। इस दीपोत्सव कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज अयोध्या के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपए की नई योजनाएं शुरू की गई हैं। सड़कों का विकास हो रहा है। 

इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि चौराहों और घाटों का सौंदर्यीकरण हो रहा है और अयोध्या का विकास नए आयाम छू रहा है। ऐसे में उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या रेलवे स्टेशन के साथ-साथ यहां विश्वस्तरीय हवाई अड्डे का भी निर्माण होगा। 

क्या दिखा वीडियो में 

न्यूज एजेंसी द्वारा एक वीडियो जारी हुआ है जिसमें अयोध्या के भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम को दिखाया गया है। वीडियो के शुरुआत में पीएम मोदी को स्टेज की ओर जाते हुए देखा गया है कि जहां पर  प्रतीकात्मक भगवान श्री राम के साथ माता सीता भी मौजूद थी। उनके साथ और भी कलाकार स्टेज पर मौजूद थे। 

आगे-आगे पीएम मोदी स्टेज पर जाते है और पीछे से सीएम योगी को वह बुलाते है, ऐसे में दोनों एक साथ स्टेज पर खड़े हो जाते है और फिर पीएम मोदी राज्याभिषेक का प्रोग्राम शुरू करते है। वे पहले भगवान श्री राम का फिर माता सीता का राज्याभिषेक करते है। इसके बाद पीएम मोदी भगवान श्री राम के साथ माता सीता की आर्ती उतारते है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया कि पीएम मोदी स्टेज पर बैठे और भी कलाकारों की आर्ती उतारते है और अपनी पूजा समाप्त करते है। इसके बाद वे सीएम योगी को धाली दे देते है और वे भी राज्याभिषेक कर सबकी आर्ती उतारते है। 

दीपोत्सव कार्यक्रम पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर अपने संबोधन में कहा "इस बार दीपावली एक ऐसे समय में आई है जब हमने कुछ समय पहले ही आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस अमृत काल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।" 

मोदी ने कहा "अगले 25 वर्षों में विकसित भारत की आकांक्षा लिए आगे बढ़ रहे हिंदुस्तानियों के लिए श्री राम के आदर्श उस प्रकाश स्तंभ की तरह हैं जो हमें कठिन से कठिन लक्ष्यों को हासिल करने का हौसला देंगे।" उन्होंने कहा "भगवान राम ने अपने वचनों, अपने विचारों और अपने शासन में जिन मूल्यों को गढ़ा है, वे 'सबका साथ, सबका विकास' की प्रेरणा हैं और 'सबका विश्वास, सबका प्रयास' का आधार भी हैं।" 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअयोध्याउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो