लाइव न्यूज़ :

Budget Session: पीएम मोदी ने संसद में विपक्ष को दी चुनौती, कहा-बीजेपी को 370 सीट और एनडीए 400 पार, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: February 5, 2024 18:24 IST

Budget Session: संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल अब ज्यादा दूर नहीं है। केवल 100-125 दिन बचे हैं। मैं संख्याओं पर नहीं जाता, लेकिन मैं देश का मूड देख सकता हूं। एनडीए 400 के पार और बीजेपी को निश्चित रूप से 370 सीटें मिलेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा, एनडीए 400 के पार और बीजेपी को निश्चित रूप से 370 सीटें मिलेंगीतीसरा कार्यकाल में बहुत बड़े फैसले लेने होंगेपीएम ने कहा, कांग्रेस के नेता ने मोटर मैकेनिक का काम सीखा है

Budget Session: संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल अब ज्यादा दूर नहीं है। केवल 100-125 दिन बचे हैं। मैं संख्याओं पर नहीं जाता, लेकिन मैं देश का मूड देख सकता हूं। एनडीए 400 के पार और बीजेपी को निश्चित रूप से 370 सीटें मिलेंगी। तीसरा कार्यकाल में बहुत बड़े फैसले लेने होंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ने मोटर मैकेनिक का काम सीखा है, अब वो अलाइनमेंट समझ ही गए होंगे, लेकिन इनके गठबंधन का अलाइनमेंट बिगड़ गया। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना निशाना साधा। पीएम ने कहा कि एक ही प्रोडक्ट को बार बार लांच करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगाने की नौबत आ गई है।

गौर करने वाली बात यह है कि संसद में ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने भाजपा को लेकर कहा था कि आप लोग पहले से ही 330 हो। अब कहते हो कि 400 का आंकड़ा पार। खड़गे का यह बयान काफी वायरल हुआ था। मालूम हो कि कुछ महीने बाद लोकसभा के चुनाव हैं और चुनाव से पहले भाजपा और एनडीए में शामिल नेता लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में इस बार एनडीए 400 प्लस सीट जीतेगी। यही वजह है कि संसद में भाषण के दौरान पीएम मोदी ने भी इस पर विपक्ष की चुटकी ली।

पीएम ने कहा कि हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए। शहरी गरीबों के लिए हमने 80 लाख पक्के मकान बनाए। अगर ये कांग्रेस की गति से बने होते तो इस काम को करने में 100 साल लग जाते। तब तक पांच पीढ़ियां गुजर जाती। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री नेहरू ने कहा था कि हिंदुस्तान में काफी मेहनत करने की आदत आमतौर पर नहीं है। हम इतना काम नहीं करते जितना विदेशी देशों के लोग करते हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबजटBJPमोदीमोदी सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो