लाइव न्यूज़ :

5 वर्ष में विदेशी-घरेलू यात्रा पर 393 करोड़ खर्च किए पीएम नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद् ने

By भाषा | Updated: May 11, 2019 17:03 IST

गलगली की तरफ से दायर आरटीआई में खुलासा हुआ कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी कैबिनेट ने विदेश दौरे पर 263 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि घरेलू दौरे में 48 करोड़ रुपये खर्च हुए।

Open in App
ठळक मुद्देआरटीआई में जानकारी दी गई है कि राज्यमंत्रियों ने विदेशी दौरे पर 29 करोड़ रुपये और घरेलू दौरे पर 53 करोड़ रुपये खर्च किए।ई-लेखा रिपोर्ट का हवाला देते हुए गोयल ने कैबिनेट मंत्रियों, प्रधानमंत्री और राज्यमंत्रियों के खर्च का अलग-अलग ब्यौरा दिया।

सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद् ने पिछले पांच वर्ष में विदेशी और घरेलू यात्रा पर 393 करोड़ रुपये खर्च किए। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में आरटीआई दायर कर प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद् द्वारा मई 2014 से अब तक कुल विदेशी यात्रा खर्च और घरेलू यात्रा खर्च की जानकारी मांगी थी।

मोदी सरकार ने दिसम्बर 2018 में राज्यसभा में विदेशी यात्रा खर्च पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि चार्टर्ड विमानों, विमानों की देखरेख और मोदी की विदेश यात्रा के दौरान के हॉटलाइन सुविधाओं पर जून 2014 से 2021 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं। गलगली की तरफ से दायर आरटीआई में खुलासा हुआ कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी कैबिनेट ने विदेश दौरे पर 263 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि घरेलू दौरे में 48 करोड़ रुपये खर्च हुए।

आरटीआई में जानकारी दी गई है कि राज्यमंत्रियों ने विदेशी दौरे पर 29 करोड़ रुपये और घरेलू दौरे पर 53 करोड़ रुपये खर्च किए। कैबिनेट मामलों के भुगतान एवं लेखा कार्यालय के वरिष्ठ लेखा अधिकारी सतीश गोयल ने सवालों के जवाब में कहा कि वित्त वर्ष 2014-15 से 2018-19 तक प्रधानमंत्री और मंत्रियों के विदेशी दौरे और घरेलू दौरे पर कुल खर्च 393.58 करोड़ रुपये हुए।

ई-लेखा रिपोर्ट का हवाला देते हुए गोयल ने कैबिनेट मंत्रियों, प्रधानमंत्री और राज्यमंत्रियों के खर्च का अलग-अलग ब्यौरा दिया। आरटीआई के जवाब के मुताबिक कैबिनेट मंत्रियों और प्रधानमंत्री ने विदेशी और घरेलू दौरे में 311 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि राज्यमंत्रियों ने 82 करोड़ रुपये खर्च किए। 

टॅग्स :आरटीआईइंडियानरेंद्र मोदीमोदी सरकारमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह